LIVE UPDATE
Trending

IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद अब वे आधिकारिक तौर पर छत्तीसगढ़ पुलिस की कमान संभालेंगे।

गौरतलब है कि पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा के सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने अरुण देव गौतम को प्रभारी डीजीपी बनाया था। पिछले करीब 14 महीनों से वे प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्य कर रहे थे। अब शासन ने उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी के पद पर पदस्थ कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि डीजीपी की नियमित नियुक्ति को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। इस संबंध में UPSC ने छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसके बाद राज्य सरकार ने पूर्णकालिक नियुक्ति का आदेश जारी किया।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मूल निवासी अरुण देव गौतम प्रशासनिक और पुलिस सेवा में लंबे अनुभव वाले अधिकारी माने जाते हैं। वे छत्तीसगढ़ में सबसे लंबे समय तक गृह सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस प्रशासन, कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के मामलों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

अरुण देव गौतम को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। वर्ष 2002 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र मिशन कोसोवो के लिए UN Medal से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वर्ष 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी नवाजा जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में इसे बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *