LIVE UPDATE

GST अफसर अंचला गिरी रिश्वत कांड: गिरफ्तारी के बाद निलंबन, डेढ़ लाख रुपये लेते ACB ने किया था गिरफ्तार

रायपुर 22 नवंबर 2026। डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते ACB के हत्थे चढ़ीं GST विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी को राज्य कर आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। कांकेर में पदस्थ अंचला गिरी को रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त ACB टीम ने एक कबाड़ कारोबारी की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। अब गिरफ्तारी के बाद विभाग ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

मामले में शिकायतकर्ता कबाड़ कारोबारी ने आरोप लगाया था कि 18 नवंबर को उसकी स्क्रैप से लदी गाड़ी को रोक लिया गया था। कारोबारी का दावा है कि वाहन में माल से संबंधित बिल मौजूद होने के बावजूद कार्रवाई की धमकी दी गई। आरोप है कि अंचला गिरी ने गाड़ी पर कार्रवाई करने की बात कहते हुए 10 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने की बात कही थी, जबकि वाहन में लदे स्क्रैप की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट; क्लास में शुरू हुई बहस, कैंटीन में बरसे मुक्के, वीडियो वायरल
बिलासपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट; क्लास में शुरू हुई बहस, कैंटीन में बरसे मुक्के, वीडियो वायरल
November 23, 2026
बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) में छात्रों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी के पहुंचते ही नाली में फेंक दिए रिश्वत के नोट

इस मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। ACB की टीम जब कार्रवाई के लिए पहुंची तो कथित तौर पर रिश्वत की रकम को नाली में फेंकने की कोशिश की गई। हालांकि, टीम ने रकम बरामद कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। ACB ने अंचला गिरी के निवास पर आय से अधिक संपत्ति के संदेह में तलाशी भी शुरू की थी।

जगदलपुर संभाग रहेगा निलंबन अवधि में मुख्यालय

राज्य कर आयुक्त कार्यालय की ओर से 22 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक, अंचला गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, जगदलपुर संभाग निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा केस; जज-अफसरों को मैनेज करने का दावा,15 करोड़ की कथित डील का खुलासा, वकील गिरफ्तार; अब ED खंगालेगी जजों-अफसरों से सेटिंग का पूरा नेटवर्क
महादेव सट्टा केस; जज-अफसरों को मैनेज करने का दावा,15 करोड़ की कथित डील का खुलासा, वकील गिरफ्तार; अब ED खंगालेगी जजों-अफसरों से सेटिंग का पूरा नेटवर्क
November 24, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच अब एक ऐसे कथित नेटवर्क तक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ACB ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल रिश्वत मांगने, रकम लेने और मध्यस्थ की भूमिका से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है। आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
“मुझे ही छुड़वाने आ जाइए…” मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को लगाया फोन, बोले- व्यापारियों ने बना लिया है बंधक; वायरल हुआ वीडियो
“मुझे ही छुड़वाने आ जाइए…” मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को लगाया फोन, बोले- व्यापारियों ने बना लिया है बंधक; वायरल हुआ वीडियो
November 24, 2026
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का एक अलग ही अंदाज सोमवार रात देखने को मिला। लाखों रुपये की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *