LIVE UPDATE
Trending

IPL 2026: रायपुर में Indian Premier League टिकटिंग हुई पूरी तरह डिजिटल, QR स्कैन से मिलेगी एंट्री

चंचल शर्मा, रायपुर 18 अप्रैल 2026। Indian Premier League (IPL) मैचों को लेकर राजधानी रायपुर में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टिकटिंग सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। अब स्टेडियम में प्रवेश के लिए QR कोड आधारित एंट्री अनिवार्य होगी।

ऑनलाइन बुकिंग ही एकमात्र विकल्प

IPL मैच देखने के लिए दर्शकों को अब केवल ऑनलाइन माध्यम से ही टिकट बुक करनी होगी। ऑफलाइन टिकट काउंटर की व्यवस्था नहीं रहेगी। बुकिंग के बाद ई-टिकट सीधे मोबाइल पर उपलब्ध होगा, जिसे ही एंट्री के समय दिखाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Ind vs SL: गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रनों से चटाई धूल, सुथार ने खोला पंजा
Ind vs SL: गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रनों से चटाई धूल, सुथार ने खोला पंजा
August 20, 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

QR कोड और सीट डिटेल अनिवार्य

हर टिकट में एक यूनिक QR कोड और सीट नंबर दर्ज रहेगा। स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर QR कोड स्कैन होने के बाद ही दर्शकों को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। इससे फर्जी या डुप्लीकेट टिकट के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगेगी।

मोबाइल नंबर से लिंक होगी एंट्री

नई व्यवस्था के तहत जिस मोबाइल नंबर से टिकट बुक की जाएगी, उसी नंबर के जरिए स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। यानी टिकट ट्रांसफर या शेयर करना आसान नहीं होगा, जिससे ब्लैक मार्केटिंग पर भी सख्ती आएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे कौन? BCCI ने भारतीय महिला T20 टीम का मैनेजर बनाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे कौन? BCCI ने भारतीय महिला T20 टीम का मैनेजर बनाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव का एक और बड़ा मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरक्षा और पारदर्शिता में बड़ा सुधार

प्रशासन का मानना है कि इस डिजिटल सिस्टम से स्टेडियम में भीड़ प्रबंधन आसान होगा और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही, टिकटों की कालाबाजारी और फर्जीवाड़े जैसी समस्याओं पर काफी हद तक लगाम लगेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
IND W vs PAK W: पाकिस्तान से महामुकाबले के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब-कहां होगा मैच और कैसे देखें LIVE
IND W vs PAK W: पाकिस्तान से महामुकाबले के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब-कहां होगा मैच और कैसे देखें LIVE
September 4, 2026
नई दिल्ली। वुमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। हांगकांग को 137 रनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *