LIVE UPDATE
Trending

जांजगीर में जिस दुल्हन ने ‘नशेड़ी’ समझकर मंडप से लौटाया था दूल्हा, 16 दिन बाद उसी के साथ मंदिर में रचाई शादी; दुल्हन बोली—गलतफहमियां दूर हो गईं

23 जून को कथित नशे की वजह से टूटी थी शादी, बातचीत से दूर हुईं गलतफहमियां; मनका दाई मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ विवाह

जांजगीर-चांपा, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 23 जून को पूरे प्रदेश में सुर्खियां बनी शादी की कहानी ने 16 दिन बाद नया मोड़ ले लिया। जिस दुल्हन मुस्कान ने शादी के मंडप में दूल्हे संत कुमार को कथित रूप से नशे की हालत में देखकर विवाह से इनकार कर दिया था, उसी मुस्कान ने अब संत कुमार के साथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत कर दी।

गुरुवार दोपहर मुस्कान अपने कार्यस्थल परिवार परामर्श केंद्र से सीधे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंची। यहां मनका दाई मंदिर में दोनों ने परिवार के चुनिंदा सदस्यों की मौजूदगी में सादगीपूर्ण तरीके से विवाह किया। शादी के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, 23 जून को शादी टूटने के बाद भी मुस्कान और संत कुमार लगातार फोन पर संपर्क में रहे। बातचीत के दौरान दोनों ने पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की और उनके बीच पैदा हुई गलतफहमियां धीरे-धीरे खत्म हो गईं। इसके बाद दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह करने का फैसला लिया।

दूल्हे संत कुमार का कहना है कि उसने शादी वाले दिन शराब नहीं पी थी। उसके मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और लोगों को लगा कि वह शराब के नशे में है। वहीं मुस्कान ने कहा कि अब दोनों के बीच सभी गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं और उन्होंने अपनी इच्छा से यह विवाह किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उधर, मुस्कान के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह संत कुमार के घर पर मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मुस्कान ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसने अपनी मर्जी से संत कुमार के साथ शादी की है और वह उसके साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद पुलिस लौट गई।

गौरतलब है कि 23 जून को कोसमंदा गांव में बारात पहुंचने के बाद दुल्हन मुस्कान ने दूल्हे को कथित रूप से नशे की हालत में देखकर शादी करने से इनकार कर दिया था। यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था। घटना के बाद जांजगीर-चांपा के तत्कालीन एसपी विजय पांडेय ने मुस्कान के साहस की सराहना करते हुए उसे परिवार परामर्श केंद्र का सदस्य भी बनाया था। अब उसी चर्चित जोड़े ने सभी विवादों और गलतफहमियों को पीछे छोड़ते हुए मंदिर में विवाह कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *