LIVE UPDATE
Trending

“मैं बिलासपुर कलेक्टर बोल रहा हूँ…”सुनते ही आवेदक रह गया हैरान; संजय अग्रवाल ने खुद फोन लगा कर दिया उज्ज्वला योजना का भरोसा

बिलासपुर, 16 जून 2026। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पीएमओ पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीजी ग्रिवांस, मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान एक दिलचस्प और संवेदनशीलता से भरा वाकया सामने आया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की लाइव समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने खुद बिरकोना निवासी आवेदक  राजेंद्र साहू का नंबर मिलाया। जब कलेक्टर ने फोन पर अपना परिचय देते हुए कहा, “मैं कलेक्टर बिलासपुर बोल रहा हूँ”, तो एक पल के लिए आवेदक श्री साहू को अपनी कानों पर विश्वास ही नहीं हुआ। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त करते हुए बेहद आत्मीयता से उनकी समस्या के बारे में पूछा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG पूर्व CEO समेत 9 पर FIR; छत्तीसगढ़ में 1.32 करोड़ का DMF घोटाला! पुलिस ने मामला दर्ज किया
CG पूर्व CEO समेत 9 पर FIR; छत्तीसगढ़ में 1.32 करोड़ का DMF घोटाला! पुलिस ने मामला दर्ज किया
October 27, 2026
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की राशि से कराए जाने वाले निर्माण कार्यों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उज्ज्वला योजना के पोर्टल खुलते ही मिलेगा लाभ

राजेंद्र साहू ने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया था और वे उसी पर हुई कार्रवाई की स्थिति जानना चाहते थे। इस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि: वर्तमान में योजना का आधिकारिक पोर्टल बंद है, जैसे ही पोर्टल दोबारा प्रारंभ होगा, नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा, कलेक्टर से सीधे मिले इस आश्वासन और त्वरित रेस्पॉन्स पर आवेदक श्री साहू ने पूर्ण संतोष व्यक्त किया।

अधिकारियों को सख्त निर्देश: शिकायतों के निराकरण में न हो देरी

कलेक्टर ने बैठक में मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और अन्य पोर्टल्स पर लंबित मामलों को समय-सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ सुलझाया जाए, ताकि नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में कई बड़े फैसले; 15 नवंबर से धान खरीदी, 200 यूनिट बिल तक रहेगा आधा, CG कर्मचारियों को लेकर बड़ा निर्णय..19 फैसलों पर लगी मुहर
साय कैबिनेट में कई बड़े फैसले; 15 नवंबर से धान खरीदी, 200 यूनिट बिल तक रहेगा आधा, CG कर्मचारियों को लेकर बड़ा निर्णय..19 फैसलों पर लगी मुहर
October 27, 2026
रायपुर 27 अक्टूबर 2026। विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर मुहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पीएमओ पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीजी ग्रिवांस और मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति जांची गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित जिला स्तर के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संभाली कमान, 80 किमी की रफ्तार से चली हवा तो क्या होगा इंतजाम?
बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संभाली कमान, 80 किमी की रफ्तार से चली हवा तो क्या होगा इंतजाम?
October 27, 2026
बिलासपुर, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संभावित तूफान को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *