LIVE UPDATE
Trending

बाबा बैद्यनाथ जाने वालों के लिए खुशखबरी! बिलासपुर रेल मंडल कर रहा खास तैयारी, सावन में मिल सकती है स्पेशल ट्रेन की सौगात

बिलासपुर, 11 जून 2026। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर सामने आ सकती है। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए बिलासपुर रेल मंडल ने स्पेशल ट्रेन चलाने की संभावना पर मंथन शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की संख्या और पिछले वर्षों के ट्रैफिक पैटर्न का अध्ययन किया जा रहा है, जिसके आधार पर विशेष ट्रेनों के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।

सावन शुरू होने से पहले ही बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु रेलवे से विशेष ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बिलासपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि हर वर्ष सावन के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है और रेलवे को बड़ी संख्या में मांग प्राप्त होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर के बाद अब कोरबा में भी दीपक टंडन पर FIR, 27.90 लाख की धोखाधड़ी और परिवार को धमकाने का आरोप
रायपुर के बाद अब कोरबा में भी दीपक टंडन पर FIR, 27.90 लाख की धोखाधड़ी और परिवार को धमकाने का आरोप
November 13, 2026
रायपुर/कोरबा। होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रायपुर में धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और अन्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि फिलहाल नियमित ट्रेनों में यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सावन के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पिछले वर्षों के यात्री आंकड़ों और ट्रैफिक का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है।

रेलवे प्रबंधन के अनुसार यदि आवश्यकता महसूस हुई तो श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CS ने ली हाईलेवल मीटिंग, आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान
CS ने ली हाईलेवल मीटिंग, आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान
November 13, 2026
रायपुर, 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से हर पात्र हितग्राही तक पहुँचाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल रेलवे ने सावन यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को स्पेशल ट्रेन को लेकर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mahadev Betting App Case: CBI के बाद अब ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर! जेल से PMLA कोर्ट पहुंचा आरोपी
Mahadev Betting App Case: CBI के बाद अब ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर! जेल से PMLA कोर्ट पहुंचा आरोपी
November 13, 2026
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच का दायरा अब और बढ़ता दिखाई दे रहा है। CBI की आठ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *