भीषण गर्मी का असर: व्यापम ने बदला एग्जाम टाइम, दोपहर शिफ्ट खत्म
बिलासपुर, 22 अप्रैल 2026। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ व्यापम ने परीक्षार्थियों के हित में अहम निर्णय लिया है। बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए 19 अप्रैल के बाद होने वाली सभी परीक्षाओं के समय में बदलाव कर दिया गया है।
नई व्यवस्था के तहत अब सभी परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक ही आयोजित की जाएंगी। पहले परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से निर्धारित था, जिसे अब एक घंटा पहले कर दिया गया है।

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि दोपहर की पाली को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इससे छात्रों को तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।
व्यापम ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नए समय के अनुसार परीक्षा केंद्र समय पर पहुंचे और गर्मी से बचाव के लिए पानी, टोपी या अन्य जरूरी इंतजाम के साथ आएं। इस फैसले से विशेष रूप से ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आगामी प्रमुख परीक्षाएं
26 अप्रैल: उप निरीक्षक (कृषि विपणन बोर्ड)
07 मई: प्री-पॉलिटेक्निक व एमसीए प्रवेश परीक्षा
14 मई: प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट, एमएससी नर्सिंग
21 मई: प्री-फार्मेसी व पोस्ट बेसिक नर्सिंग
11 जून: बीएड व बीएससी नर्सिंग
05 जुलाई: उप अभियंता भर्ती परीक्षा
02 अगस्त: लेखा परीक्षण तकनीशियन
04 अक्टूबर: राज्य पात्रता परीक्षा










