LIVE UPDATE
Trending

कोल लेवी केस: निलंबित IAS रानू साहू और परिवार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, करोड़ों की संपत्ति कुर्की बरकरार

बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ की निलंबित IAS अफसर रानू साहू और उनके रिश्तेदारों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोल लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा अटैच की गई करोड़ों की संपत्तियों को छुड़ाने के लिए दायर सभी याचिकाओं को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने अपने अहम फैसले में स्पष्ट किया कि ‘जुर्म की कमाई’ के बराबर मूल्य की कोई भी संपत्ति जब्त की जा सकती है, भले ही वह सीधे तौर पर अपराध से जुड़ी न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूरे परिवार पर कसा शिकंजा

इस मामले में ED ने सिर्फ रानू साहू ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के कई सदस्यों को भी जांच के दायरे में लिया है। एजेंसी ने उनके भाई पूनम साहू, पिता अरुण कुमार, मां लक्ष्मी साहू, कजिन पंकज और पीयूष साहू समेत अन्य रिश्तेदारों की संपत्तियां कुर्क की हैं।

परिवार की ओर से कोर्ट में यह दलील दी गई थी कि अधिकांश संपत्तियां रानू साहू के कोरबा कलेक्टर बनने से पहले खरीदी गई थीं, इसलिए उन्हें अटैचमेंट से मुक्त किया जाना चाहिए। हालांकि, कोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में सीधे “प्रोसीड्स ऑफ क्राइम” का पता लगाना अक्सर मुश्किल होता है। ऐसे में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत जांच एजेंसियां समान मूल्य की अन्य संपत्तियों को भी अटैच कर सकती हैं।

कोर्ट ने यह भी साफ किया कि सिर्फ इस आधार पर कि संपत्ति पहले खरीदी गई थी, उसे PMLA के दायरे से बाहर नहीं माना जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रिब्यूनल का फैसला भी बरकरार

याचिकाकर्ताओं ने यह भी तर्क दिया था कि एफआईआर में उनका नाम नहीं है और अपीलेट ट्रिब्यूनल का आदेश गलत है। लेकिन हाईकोर्ट ने अपीलेट ट्रिब्यूनल के फैसले को सही ठहराते हुए याचिकाएं खारिज कर दीं।

कोर्ट ने कहा कि कानून का उद्देश्य अपराध से अर्जित आर्थिक लाभ को रोकना है, और इसी के तहत ED की कार्रवाई पूरी तरह वैध है।

आगे क्या?

इस फैसले के बाद रानू साहू और उनके परिवार के लिए कुर्क की गई संपत्तियों को छुड़ाने का रास्ता लगभग बंद हो गया है। साथ ही, यह फैसला मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ED के अधिकारों को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *