LIVE UPDATE

CM TODAY SCHEDULE : पंडरी में अस्पताल और नवा रायपुर में संकल्प पार्क का करेंगे उद्घाटन, जानें CM साय का पूरा शेड्यूल

रायपुर, 3 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नवा रायपुर में विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 2:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से प्रस्थान कर वे दोपहर 3:05 बजे पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR: कारोबारी से 4 करोड़ फिरौती मांगने का आरोप…होटल में मारपीट, पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी!
अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR: कारोबारी से 4 करोड़ फिरौती मांगने का आरोप…होटल में मारपीट, पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी!
November 5, 2026
Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चार करोड़ रुपये की कथित वसूली को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे से 4:20 बजे तक अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:25 बजे अस्पताल से रवाना होकर 4:50 बजे नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे। यहां शाम 4:55 बजे से 5:10 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे पीपल वन से रवाना होकर 5:20 बजे राज्योत्सव मैदान, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 6 बजे से छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रामगोपाल अग्रवाल और अरुणपति त्रिपाठी को जमानत, जांच एजेंसियों के आरोपों के बीच मिली राहत, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रामगोपाल अग्रवाल और अरुणपति त्रिपाठी को जमानत, जांच एजेंसियों के आरोपों के बीच मिली राहत, जानिए पूरा मामला
November 5, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल और अरुणपति त्रिपाठी को जमानत मिलने की खबर सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे राज्योत्सव मैदान से रवाना होंगे। रात 8:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से प्रस्थान कर रात 8:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
GGU में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: तीन विभागों के HOD बदले, दिलीप कुमार झा को विवादों के बीच फिर मिली जिम्मेदारी
GGU में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: तीन विभागों के HOD बदले, दिलीप कुमार झा को विवादों के बीच फिर मिली जिम्मेदारी
November 5, 2026
बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में विभागीय प्रशासन को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इतिहास, प्राणीशास्त्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *