LIVE UPDATE

भ्रष्टाचार करने वालों की खैर नहीं: CM साय बोले- जांच में दोषी मिले तो होगी सख्त कार्रवाई, ACB-EOW लगातार कर रही काम

रायपुर, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन साल से दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं है।

GST असिस्टेंट कमिश्नर रिश्वत लेते गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी कार्यक्रम के मंच पर महिला कलाकारों के साथ थिरके BJP विधायक ईश्वर साहू, VIDEO वायरल होते ही कांग्रेस का हमला—जनता परेशान, विधायक मस्त!
सरकारी कार्यक्रम के मंच पर महिला कलाकारों के साथ थिरके BJP विधायक ईश्वर साहू, VIDEO वायरल होते ही कांग्रेस का हमला—जनता परेशान, विधायक मस्त!
November 19, 2026
बेमेतरा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में कोरबा में ACB ने रिश्वतखोरी के मामले में GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को गिरफ्तार किया है। उन पर कबाड़ी कारोबारी से गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत के बाद ACB की टीम ने 21 नवंबर को उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित भी कर दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य कर आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

निकाय चुनाव को लेकर कही ये बात

ये खबर भी पढ़ें…
‘विपक्ष बहुत ज्यादा भ्रष्ट, कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क’, परिसीमन विधेयक पर CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला
‘विपक्ष बहुत ज्यादा भ्रष्ट, कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क’, परिसीमन विधेयक पर CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला
November 23, 2026
रायपुर, 23 नवंबर 2026। परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्ष के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखा पलटवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सभी चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं। पंच से लेकर हर स्तर तक के चुनाव का अपना महत्व है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर चुनाव की अपनी अहमियत होती है।

50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने पर PM को धन्यवाद

ये खबर भी पढ़ें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
November 24, 2026
रिसाली/रायपुर। दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देश में 50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने के दावे पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं। पहले ये लोग अति गरीब की श्रेणी में आते थे, लेकिन अब उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

हाथियों के आतंक पर सरकार और वन विभाग सजग

प्रदेश में हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समस्या जरूर है, लेकिन सरकार और वन विभाग पूरी तरह सजग हैं। लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है। मोबाइल फोन के माध्यम से भी हाथियों की मौजूदगी और संभावित खतरे की सूचना भेजी जा रही है, ताकि लोग सतर्क रहें और किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

भिलाई, चरोदा और रिसाली में विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय ने भिलाई, चरोदा और रिसाली नगर निगम क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों निगम क्षेत्रों में पिछले दिनों पूरे हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, स्वीकृत नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी होगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री गजेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *