LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर अब 6 दिन की छुट्टी; संशोधित आदेश जारी

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में घोषित दीपावली अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब कुल 6 दिनों का अवकाश घोषित किया है। संशोधित आदेश के अनुसार प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों तथा डी.एड., बी.एड., एम.एड. महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली अवकाश रहेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक, कुल 5 दिनों के लिए निर्धारित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ दौरा पूरा कर रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, CM विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने दी विदाई
छत्तीसगढ़ दौरा पूरा कर रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, CM विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने दी विदाई
October 23, 2026
रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के समापन के बाद शुक्रवार को रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य शासन ने उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए दीपावली अवकाश की अवधि एक दिन बढ़ाकर 11 नवंबर 2026 तक कर दी है। इस निर्णय से प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शैक्षणिक संस्थानों को दीपावली पर्व के अवसर पर एक अतिरिक्त दिन का अवकाश मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
RSS में आए हैं तो BJP का टिकट मत तलाशिए! मोहन भागवत का स्वयंसेवकों को दो-टूक संदेश, बिलासपुर में संगठन विस्तार पर मंथन
RSS में आए हैं तो BJP का टिकट मत तलाशिए! मोहन भागवत का स्वयंसेवकों को दो-टूक संदेश, बिलासपुर में संगठन विस्तार पर मंथन
October 23, 2026
बिलासपुर/रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को राजनीतिक महत्वाकांक्षा से दूर रहकर समाजसेवा को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *