LIVE UPDATE
Trending

CG- पत्नी से कहा “I Love You”, भड़का साला… फिर जीजा की कर दी जमकर पिटाई, FIR दर्ज…जानिये पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक ग्राम परसाही निवासी मदन लाल राजगीर ड्रायवरी का काम करता है। उसने सीपत थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 19 मई की शाम वह अपने दोस्त रोशन दास के साथ पत्नी सरस्वती को लेने उसके मायके ग्राम नरगोड़ा गया था।

पीड़ित के अनुसार ससुराल पहुंचने के बाद उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और उसे वापस घर ले जाने आया है। इसी दौरान उसका साला संतोष गढ़वाल वहां पहुंच गया। आरोप है कि संतोष अपने साथ अमर और कमल नाम के दो अन्य युवकों को भी लेकर आया था।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मदन लाल का आरोप है कि तीनों ने उसकी पत्नी को साथ भेजने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज शुरू हो गई। विरोध करने पर आरोपितों ने हाथ-मुक्कों और बांस के डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना के बाद घायल युवक किसी तरह सीपत थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संतोष गढ़वाल, अमर और कमल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *