LIVE UPDATE

CG-क्लासरूम में बच्चों के सामने हेडमास्टर ने उतारी पैंट; क्लासरूम में पेशाब किया, छात्राओं से अश्लील हरकत, पेरेंट्स ने बनाया VIDEO पुलिस हिरासत में

क्लासरूम में बच्चों के सामने पैंट उतारकर पेशाब करने और छात्राओं से अभद्र व्यवहार के आरोप; पुलिस हिरासत में, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा, 1 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ हेडमास्टर पर बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा विभाग ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बच्चों ने घर पहुंचकर बताई पूरी घटना

जानकारी के अनुसार, स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चों ने अपने परिजनों को बताया कि हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक ने कक्षा के भीतर उनके सामने पैंट उतारकर पेशाब किया। कुछ छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक ने उन्हें अपने पास बुलाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। बच्चों की बातें सुनकर परिजन तत्काल स्कूल पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वस्थ हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष : लंबे इलाज के बाद ‘किरण’ की वापसी….23 सितंबर को रायपुर लौटेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष, एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत
स्वस्थ हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष : लंबे इलाज के बाद ‘किरण’ की वापसी….23 सितंबर को रायपुर लौटेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष, एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत
September 22, 2026
रायपुर, 22 सितंबर 2026। करीब दो महीने पहले हुए सड़क हादसे के बाद लंबे इलाज और स्वास्थ्य लाभ के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Janjgir Champa School Headmaster

अर्धनग्न हालत में मिला हेडमास्टर

परिजनों का आरोप है कि जब वे स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर अर्धनग्न अवस्था में कुर्सी पर बैठा मिला। इस दौरान उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो बनते देख आरोपी ने जल्दबाजी में पैंट पहन ली। इसके बाद परिजनों ने डायल-112 और पामगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
विधायक का मोबाइल हैक! APK खोलते ही विधायक का WhatsApp हैक, संपर्कों से मांगे 76 हजार, लिखा- ‘UPI काम नहीं कर रहा’
विधायक का मोबाइल हैक! APK खोलते ही विधायक का WhatsApp हैक, संपर्कों से मांगे 76 हजार, लिखा- ‘UPI काम नहीं कर रहा’
September 23, 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साइबर अपराधियों ने सीधे एक विधायक के मोबाइल को निशाना बनाया है। पाली-तानाखार विधायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और हेडमास्टर को हिरासत में लेकर पामगढ़ थाना ले गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक भी बच्चों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Janjgir Champa School Headmaster

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के आसमान में अब बढ़ेगी उड़ान! छोटे शहरों से दूरदराज इलाकों तक हवाई कनेक्टिविटी का रास्ता साफ, केंद्र-राज्य में बड़ा करार
छत्तीसगढ़ के आसमान में अब बढ़ेगी उड़ान! छोटे शहरों से दूरदराज इलाकों तक हवाई कनेक्टिविटी का रास्ता साफ, केंद्र-राज्य में बड़ा करार
September 23, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा विभाग ने शुरू कराई जांच

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि घटना का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच के लिए संबंधित सीएसी को स्कूल भेजा गया है और प्रतिवेदन मंगाया गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विभाग समय-समय पर सीएसी, बीईओ और प्राचार्यों की बैठकों में सभी कर्मचारियों को आचरण संबंधी निर्देश देता है। यदि कोई कर्मचारी नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Janjgir Champa School Headmaster

कार्रवाई की मांग तेज

घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान होना चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *