LIVE UPDATE
Trending

CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश

रायपुर, 19 मई 2026. रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में शासकीय राशि के गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पंचायतों के पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। यह आदेश एसडीएम न्यायालय अभनपुर द्वारा तमाम न्यायालयीन प्रक्रियाओं के पालन के बाद जारी किया गया।

जानकारी के अनुसार संबंधित पूर्व सरपंचों पर अपने कार्यकाल के दौरान शासकीय राशि के गबन का आरोप है। उन्हें पूर्व में राशि राजकोष में जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बार-बार नोटिस और कार्रवाई के बावजूद उन्होंने राशि जमा नहीं की। इसके बाद एसडीएम न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
August 27, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल से वन्यजीव की मौजूदगी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया कि आदेश जारी करने से पहले सभी पूर्व सरपंचों को मांग नोटिस भेजे गए थे। इसके अलावा उनकी चल एवं अचल संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई भी की गई थी। बावजूद इसके संबंधित राशि जमा नहीं की गई। न्यायालय ने सभी आरोपियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा था कि उन्हें जेल क्यों न भेजा जाए, लेकिन किसी ने भी संतोषजनक और वैधानिक जवाब प्रस्तुत नहीं किया।

18 मई को एसडीएम न्यायालय अभनपुर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि संबंधित पूर्व सरपंचों को 30 दिन अथवा राशि जमा किए जाने तक सिविल जेल भेजा जाएगा। आदेश के पालन के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को पत्र भेजा गया है। वहीं केंद्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक को भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन पूर्व सरपंचों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें घोंठ के पूर्व सरपंच सेवाराम यादव पर 1 लाख 96 हजार रुपए, कुर्रु के गोपाल ध्रुव पर 80 हजार रुपए, आलेखुंटा के गोपेश ध्रुव पर 50 हजार रुपए, खोला के तुलसीराम बारले पर 20 हजार 927 रुपए, परसुलीडीह के रामेश्वर प्रसाद डहरिया पर 5 लाख 90 हजार 387 रुपए, पचेड़ा के थनवार बारले पर 3 लाख 80 हजार रुपए, गोतियारडीह की पूर्व सरपंच सावित्री यादव पर 2 लाख 47 हजार 34 रुपए, चंपारण के धर्मेंद्र यदु पर 30 हजार 700 रुपए, घुसेरा के राधेश्याम लहरी पर 80 हजार रुपए, भोथीडीह के तुकाराम कारले पर 2 लाख रुपए तथा तोरला के सेवेंद्र तारक पर 1 लाख 56 हजार 915 रुपए की राशि बकाया बताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसडीएम अभनपुर ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित पूर्व सरपंच बकाया राशि जमा कर देते हैं, तो उन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *