LIVE UPDATE
Trending

आरोपी को छोड़ने के बदले मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन; दो सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

वायरल ऑडियो के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, भिलाई और खुर्सीपार थाने के उप निरीक्षकों पर गिरी गाज

दुर्ग। जिले में रिश्वतखोरी के आरोप में दो सब इंस्पेक्टरों पर गाज गिरी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने आरोपी को छोड़ने के एवज में रुपये मांगने के आरोप में दो उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है।

आरोपी को छोड़ने के बदले रुपये मांगने का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने दो सब इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में ऑडियो में सामने आए तथ्यों को गंभीर मानते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: 20 हजार की डिमांड, 15 हजार में सौदा; जानिए किस बात के लिए हेड कांस्टेबल मांग रहा था 20 हजार की घूस, ऐसे हुआ अरेस्ट
CG: 20 हजार की डिमांड, 15 हजार में सौदा; जानिए किस बात के लिए हेड कांस्टेबल मांग रहा था 20 हजार की घूस, ऐसे हुआ अरेस्ट
June 27, 2026
बेमेतरा, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो में दो पुलिस अधिकारियों पर एक आरोपी को राहत देने और कार्रवाई से बचाने के बदले रकम मांगने का आरोप लगाया गया है। ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय और जिला पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।

मामले की जांच के बाद संबंधित दोनों सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोष सिद्ध होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-बीयर लवर्स के लिए बड़ी खबर! अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी अलग-अलग फ्लेवर वाली ‘ताजा बीयर’; जानिए क्या है सरकार का नया प्लान और लाइसेंस के नियम
CG-बीयर लवर्स के लिए बड़ी खबर! अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी अलग-अलग फ्लेवर वाली ‘ताजा बीयर’; जानिए क्या है सरकार का नया प्लान और लाइसेंस के नियम
June 27, 2026
रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ में बीयर के शौकीनों के लिए एक बेहद दिलचस्प और अच्छी खबर है। कर्नाटक, महाराष्ट्र,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलंबित किए गए अधिकारियों के नाम उप निरीक्षक (SI) मनोज प्रजापति और उप निरीक्षक (SI) जितेंद्र साहू बताए जा रहे हैं। दोनों पर आरोपी को छोड़ने के एवज में पैसे मांगने का आरोप है। ऑडियो वायरल होने के बाद SSP ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया और मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग: IPS अंकित कुमार गर्ग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए स्टेट फॉरेंसिक लैब (FSL) के नए संचालक
IPS पोस्टिंग: IPS अंकित कुमार गर्ग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए स्टेट फॉरेंसिक लैब (FSL) के नए संचालक
June 27, 2026
रायपुर, 27 जून 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (State Forensic Science Laboratory - FSL) के संचालन को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *