LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन का बड़ा अपडेट: 5 दिन से ज्यादा का स्टॉक उपलब्ध, पैनिक खरीदारी से बचे

बिलासपुर, 15 मई 2026 | बिलासपुर में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है। खाद्य विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिलासपुर में वर्तमान में जरूरत से अधिक स्टॉक उपलब्ध है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में पेट्रोल का उपलब्ध स्टॉक 1191 किलोलीटर और डीजल का उपलब्ध स्टॉक 1507 किलोलीटर है। जिले में कुल 146 पेट्रोल पंप संचालित हैं। वहीं पेट्रोल की दैनिक आवश्यकता 273 किलोलीटर तथा डीजल की दैनिक आवश्यकता 419 किलोलीटर बताई गई है। प्रशासन के अनुसार जिले में वर्तमान समय में पांच दिन की जरूरत से अधिक ईंधन का स्टॉक मौजूद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Surguja: नायब तहसीलदार तुषार मानिक को हटाया गया, सरगुजा कलेक्टर का आदेश, विधायक रामकुमार टोप्पो से विवाद के बीच एक्शन
Surguja: नायब तहसीलदार तुषार मानिक को हटाया गया, सरगुजा कलेक्टर का आदेश, विधायक रामकुमार टोप्पो से विवाद के बीच एक्शन
June 5, 2026
Deputy Tehsildar Tushar Manik Removed Amid MLA row: सरगुजा जिले में सीतापुर से BJP विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि जिले के 8 पेट्रोल-डीजल पंपों पर ड्राई आउट की स्थिति सामने आई है, लेकिन इन पंपों पर लगातार ऑयल कंपनियों के डिपो से आपूर्ति की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर ड्राई आउट की खबरों और अफवाहों के चलते लोगों ने सामान्य से अधिक मात्रा में ईंधन की खरीदारी की, जिससे कृत्रिम अभाव जैसी स्थिति बनी।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ऑयल कंपनियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले के सभी पेट्रोल पंपों को 24 घंटे ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
June 5, 2026
रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन आघात" के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने अपील की है कि वे किसी भी अफवाह से प्रभावित होकर पैनिक खरीदारी न करें और केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीद करें। ईंधन आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल का विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम, सीएमडी हरीश दूहन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल का विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम, सीएमडी हरीश दूहन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
June 5, 2026
बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसईसीएल द्वारा बिलासपुर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसईसीएल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *