LIVE UPDATE
Trending

रात के अंधेरे में हमला: बिलासपुर में बाइक सवारों का तांडव, पथराव से एक की मौत, कई घायल

बिलासपुर, 22 जुलाई 2026। शहर के बिल्हा मुख्य मार्ग झाल के पस देर रात बाइक सवार दो युवकों द्वारा मचाए गए उत्पात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि युवकों ने रास्ते से गुजर रहे वाहनों पर ईंट और पत्थर फेंककर अचानक हमला कर दिया, जिसमें एक मेटाडोर चालक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल की रात करीब 12.00 बजे बिल्हा मेन रोड स्थित झाल के पास यह घटना हुई। बेलगहना से बारात लेकर लौट रही एक स्वराज माजदा (ट्रक) को बाइक सवार युवकों ने निशाना बनाया। युवकों द्वारा फेंकी गई ईंट सीधे ड्राइवर के सर में लगी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया और निर्माणाधीन मकान से जा टकराया। गंभीर रूप से घायल चालक देवकुमार भोसलें (40), निवासी पथरिया तुमगांव, को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अधिक खून बहने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान करीब 500 मीटर आगे बढ़कर युवकों ने एक और ट्रक पर हमला किया। पत्थर लगने से ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा, जिससे ड्राइवर को सिर में चोट आई। वहीं, बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियो पर भी हमला किया गया। पत्थर लगने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक करीब 3 किलोमीटर तक लगातार वाहनों को निशाना बनाते रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिल्हा पुलिस ने ट्रक मालिक ट्रांसपोर्टर अनवरी अली की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 110 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे रात में सफर करना जोखिम भरा हो गया है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *