LIVE UPDATE

बर्ड फ्लू के नाम पर बंद दुकानों के खिलाफ फूटा गुस्सा, विधायक अमर अग्रवाल के बंगले के बाहर व्यापारियों का हल्ला बोल

बिलासपुर। शहर में चिकन सेंटर और होटल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 27 मार्च को बड़ी संख्या में व्यवसायी पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल के सिविल लाइन स्थित बंगले के बाहर एकत्र हुए और ‘हल्ला बोल’ करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि निजी पोल्ट्री फार्मों में अब तक बर्ड फ्लू की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए उनके प्रतिष्ठान बंद कराए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना ठोस प्रमाण के इस तरह की कार्रवाई से छोटे व्यापारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्यवसायियों ने यह भी बताया कि नवरात्रि के चलते बीते एक सप्ताह से वैसे ही उनकी दुकानें बंद थीं, जिससे पहले ही आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। अब बर्ड फ्लू के नाम पर लगातार दुकानें बंद रखे जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। उनका कहना है कि इस स्थिति में परिवार का पालन-पोषण करना भी मुश्किल होता जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्हें दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। साथ ही प्रशासन से स्पष्ट गाइडलाइन जारी करने और व्यापारियों के हित में निर्णय लेने की मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
August 25, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी लोकपरंपराओं और तीज-त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भोजली पर्व को बड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्यवसायियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बढ़ते विरोध को देखते हुए मामले में जल्द फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों में महिलाओं की जिंदगी अब सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bunty Yadav

बंटी यादव (Bunty Yadav) छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय डिजिटल पत्रकार और CG News Box के संस्थापक व मुख्य संपादक हैं। इस न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। पत्रकारिता में पारदर्शिता और सत्यता उनकी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *