LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर में रूट डायवर्ट अलर्ट; रैली के चलते बदलेगा शहर का ट्रैफिक रूट, कई चौक-चौराहों पर ट्रैफिक प्रभावित

बिलासपुर, 14 अप्रैल 2026: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को बिलासपुर में भव्य रैली निकाली जाएगी। इस दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं और कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है।

जारी ट्रैफिक अलर्ट के अनुसार, रैली दोपहर 3 बजे डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थल चौक से शुरू होगी। इसके बाद रैली सत्यम चौक, मगर पारा चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, रविंद्र नाथ टैगोर चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, कोतवाली चौक, सिम्स चौक, राजेंद्र राव तिराहा, ईदगाह चौक, फूल चौक होते हुए अंबेडकर तिराहा पर समाप्त होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 इंजीनियरों के तबादले, कई अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी
रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 इंजीनियरों के तबादले, कई अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी
August 7, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026। रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। नगर निगम आयुक्त संबित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रैली के चलते शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। इनमें जेल तिराहा, इंदु चौक, श्रीकांत वर्मा चौक, CMD चौक, तारबाहर चौक, गांधी चौक, जगमल चौक, बाल्मीकि चौक, जवाली पुल, खपरगंज मोड़, सिम्स चौक और देवकीनंदन चौक शामिल हैं।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Gen-Z से संवाद’ कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख- Gen Z सवाल पूछे, तर्क मांगे और जरूरत पड़े तो आंदोलन भी करे, लेकिन देश को बांटने के लिए नहीं
Gen-Z से संवाद’ कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख- Gen Z सवाल पूछे, तर्क मांगे और जरूरत पड़े तो आंदोलन भी करे, लेकिन देश को बांटने के लिए नहीं
August 7, 2026
नई दिल्ली, 06 अगस्त 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि लोकतंत्र में यदि लोगों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर की ओर से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी लोग सहयोग करें, जिससे रैली शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना, कहा- कार्टून कला से विकसित होती है रचनात्मक सोच
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना, कहा- कार्टून कला से विकसित होती है रचनात्मक सोच
August 7, 2026
रायपुर, 6 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग और कार्टून वॉच की संयुक्त पहल 'मुस्कुराता बस्तर' की सराहना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *