LIVE UPDATE

CG BJP Politics: नगरीय निकाय चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! 10 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी, किरण सिंह देव ने बनाई चुनाव टोली; देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने चुनाव संचालन के लिए प्रदेश चुनाव टोली का गठन किया है। इस टीम में सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, भूपेंद्र सवन्नी, सौरभ सिंह समेत आठ नेताओं को शामिल किया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस नियुक्ति की जानकारी साझा की।

चुनाव टोली में किसे मिली जिम्मेदारी?

भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश चुनाव टोली में इन नेताओं को शामिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी को ‘दिमागी माओवादी’ बोल गए सुधांशु त्रिवेदी, इधर दिल्ली कूच कर गई छत्तीसगढ़ कांग्रेस; सियासत गरमाई
राहुल गांधी को ‘दिमागी माओवादी’ बोल गए सुधांशु त्रिवेदी, इधर दिल्ली कूच कर गई छत्तीसगढ़ कांग्रेस; सियासत गरमाई
October 30, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव के दो अलग-अलग दृश्य दिखाई दिए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • संतोष पांडेय – प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद
  • अखिलेश सोनी – प्रदेश महामंत्री, भाजपा
  • भूपेंद्र सवन्नी – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा), कैबिनेट मंत्री दर्जा
  • सौरभ सिंह – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम, कैबिनेट मंत्री दर्जा
  • किशोर राय – प्रदेश संयोजक, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ
  • प्रफुल्ल विश्वकर्मा – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड
  • पंकज कुमार झा – मीडिया सलाहकार, कैबिनेट मंत्री दर्जा

पदेन सदस्य के रूप में तीन नेताओं को जगह

प्रदेश चुनाव टोली में पदेन सदस्य के तौर पर भी तीन नेताओं को शामिल किया गया है।

  • सुनील पिल्लई – प्रदेश संयोजक, आईटी सेल
  • मितुल कोठारी – प्रदेश संयोजक, सोशल मीडिया
  • हेमंत पाणिग्रही – प्रदेश मीडिया संयोजक

16 नगरीय निकायों में होंगे आम चुनाव

भाजपा की यह चुनावी तैयारी प्रदेश के 16 नगरीय निकायों में होने वाले आम चुनावों को ध्यान में रखकर की गई है। इनमें चार नगर निगम, पांच नगरपालिका परिषद और सात नगर पंचायत शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Amit Shah in Chhattisgarh: नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ बनाने की पहल; 16 एकड़ में बने ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का उद्घाटन, 2,500 पीपल के पौधे लगाए गए
Amit Shah in Chhattisgarh: नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ बनाने की पहल; 16 एकड़ में बने ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का उद्घाटन, 2,500 पीपल के पौधे लगाए गए
November 3, 2026
रायपुर, 3 नवंबर 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगरपालिका निगम:

  • बीरगांव
  • भिलाई
  • भिलाई-चरौदा
  • रिसाली

नगरपालिका परिषद:

ये खबर भी पढ़ें…
‘सौरभ चंद्राकर मेरा हीरो है’…महादेव सट्टा के आरोपी सौरभ चंद्राकर के मुरीद हुए अमित जोगी, जानिए तारीफ में क्या-क्या कहा?
‘सौरभ चंद्राकर मेरा हीरो है’…महादेव सट्टा के आरोपी सौरभ चंद्राकर के मुरीद हुए अमित जोगी, जानिए तारीफ में क्या-क्या कहा?
November 4, 2026
Raipur News: छत्तीसगढ़ की सियासत में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी के बयानों को लेकर नया विवाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • जामुल
  • सारंगढ़
  • बैकुंठपुर
  • शिवपुर-चरचा
  • खैरागढ़

नगर पंचायत:

  • प्रेमनगर
  • मारो
  • कोंटा
  • नरहरपुर
  • भैरमगढ़
  • भोपालपट्टनम

इसके अलावा नवगठित नगर पंचायत तमनार और बड़ी करेली में भी आम निर्वाचन कराया जाएगा।

संगठन से लेकर मीडिया प्रबंधन तक की तैयारी

प्रदेश चुनाव टोली में संगठन के पदाधिकारियों के साथ आईटी सेल, सोशल मीडिया और मीडिया से जुड़े नेताओं को भी शामिल किया गया है। इससे साफ है कि भाजपा निकाय चुनाव की तैयारी में संगठनात्मक समन्वय के साथ प्रचार और संचार व्यवस्था पर भी ध्यान दे रही है। अब चुनाव टोली की जिम्मेदारी संबंधित निकायों में चुनावी रणनीति और पार्टी की तैयारियों को आगे बढ़ाने की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *