LIVE UPDATE

Mahtari Vandan Yojana: दीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा, 67.40 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 632 करोड़ रुपये; अमित शाह करेंगे 33वीं किस्त का अंतरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए दीपावली से पहले बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करने जा रही है। मंगलवार 3 नवंबर को रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि अंतरित करेंगे। इस बार प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं को कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की सौगात मिलेगी।

त्योहार से ठीक पहले खातों में राशि पहुंचने से लाखों परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी। सरकार इस राशि का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR: कारोबारी से 4 करोड़ फिरौती मांगने का आरोप…होटल में मारपीट, पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी!
अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR: कारोबारी से 4 करोड़ फिरौती मांगने का आरोप…होटल में मारपीट, पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी!
November 5, 2026
Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चार करोड़ रुपये की कथित वसूली को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

67 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ

महतारी वंदन योजना की नवंबर माह की 33वीं किस्त के तहत लाभार्थियों का विवरण इस प्रकार है।

हितग्राही वर्ग महिलाओं की संख्या
ई-केवाईसी पूर्ण करने वाली नियमित हितग्राही 67,33,502
नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की महिलाएं 6,908
कुल लाभार्थी 67,40,410

नियद नेल्ला नार क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को योजना की 13वीं किस्त प्रदान की जाएगी। वहीं, शेष पात्र महिलाओं को नियमित क्रम के अनुसार 33वीं किस्त का लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रामगोपाल अग्रवाल और अरुणपति त्रिपाठी को जमानत, जांच एजेंसियों के आरोपों के बीच मिली राहत, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रामगोपाल अग्रवाल और अरुणपति त्रिपाठी को जमानत, जांच एजेंसियों के आरोपों के बीच मिली राहत, जानिए पूरा मामला
November 5, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल और अरुणपति त्रिपाठी को जमानत मिलने की खबर सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक किस्त में 632 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस बार कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये अंतरित किए जाएंगे। यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचेगी। राज्योत्सव के मुख्य मंच से होने वाला यह अंतरण योजना के तहत एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

32 किस्तों में महिलाओं को मिल चुके हैं 20,717 करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को हुई थी। योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
GGU में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: तीन विभागों के HOD बदले, दिलीप कुमार झा को विवादों के बीच फिर मिली जिम्मेदारी
GGU में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: तीन विभागों के HOD बदले, दिलीप कुमार झा को विवादों के बीच फिर मिली जिम्मेदारी
November 5, 2026
बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में विभागीय प्रशासन को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इतिहास, प्राणीशास्त्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद से लगातार महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक 32 किस्तों के माध्यम से 20,717.87 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

33वीं किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 21,350.50 करोड़ रुपये हो जाएगा।

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता पर सरकार का फोकस

महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की प्रमुख महिला-केंद्रित योजनाओं में शामिल है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और परिवार की आर्थिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

सरकार का मानना है कि नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों, बच्चों की शिक्षा और घरेलू खर्चों में योगदान देने के साथ आर्थिक निर्णयों में भी अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।

ऐसे चेक कर सकती हैं भुगतान की स्थिति

हितग्राही महिलाएं अपनी किस्त और भुगतान की स्थिति आधिकारिक पोर्टल पर देख सकती हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट: महतारी वंदन योजना पोर्टल

  • मोबाइल ऐप: प्ले स्टोर पर उपलब्ध महतारी वंदन योजना ऐप।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *