LIVE UPDATE

पहले CCTV और कार की चाबी चुराई, फिर कार लेकर हुए फरार; 2 KM दूर पहुंचते ही जला डाली, बिलासपुर की वारदात ने खड़े किए बड़े सवाल

बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम अमसेना में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे मामले को रहस्यमय बना दिया। रात के अंधेरे में घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घुसे चोरों ने सबसे पहले CCTV कैमरों को निशाना बनाया और कार की चाबी लेकर फरार हो गए। इसके बाद घर के बाहर खड़ी कार चोरी की और करीब दो किलोमीटर दूर ले जाकर उसे आग के हवाले कर दिया।

सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा था, CCTV गायब थे और कार भी अपनी जगह पर नहीं थी। कुछ देर बाद जब कार का पता चला तो वह पूरी तरह जल चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
PM Awas Yojana: सरकारी किस्तों के इंतजार में घर बनाने में हुई देरी अब नहीं पड़ेगी भारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले नियम
PM Awas Yojana: सरकारी किस्तों के इंतजार में घर बनाने में हुई देरी अब नहीं पड़ेगी भारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले नियम
November 26, 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर बनाने का सपना पूरा कर रहे हितग्राहियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चोरों ने पहले मिटाई निगरानी की आंखें

अमसेना निवासी ओमप्रकाश कौशिक सेंट्रिंग का काम करते हैं। 30 सितंबर की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह परिवार के साथ सो गए। उनकी कार रिश्तेदार राजकुमार कौशिक के घर के पास खड़ी थी।

सुबह करीब सात बजे उठने पर किचन की खिड़की का लोहे का ग्रिल उखड़ा मिला। घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो पता चला कि घर में लगे तीन CCTV कैमरे गायब हैं। इसके बाद फ्रिज के ऊपर रखी कार की चाबी भी नहीं मिली। जब कार की जगह पर पहुंचे तो वहां भी वाहन गायब था।

ये खबर भी पढ़ें…
Coal Levy Scam: 540 करोड़ के कोयला घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष को झटका, रामगोपाल अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज
Coal Levy Scam: 540 करोड़ के कोयला घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष को झटका, रामगोपाल अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज
November 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 540 करोड़ रुपये के कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और नागरिक आपूर्ति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर से निकली कार, दो किलोमीटर बाद मिली राख

ओमप्रकाश और परिवार ने आसपास कार की तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि अमसेना स्थित आयशर शोरूम के पास उनकी कार जली हुई हालत में पड़ी है।

मौके पर पहुंचे तो कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। यानी चोरों ने पहले कार चोरी की, फिर उसे करीब दो किलोमीटर दूर ले जाकर आग लगा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
आरक्षक सस्पेंड; थाने की सुरक्षा तोड़कर लूट के दो आरोपी फरार, मचा हड़कंप; एसपी ने 3 आरक्षकों को किया सस्पेंड
आरक्षक सस्पेंड; थाने की सुरक्षा तोड़कर लूट के दो आरोपी फरार, मचा हड़कंप; एसपी ने 3 आरक्षकों को किया सस्पेंड
November 26, 2026
राजनांदगांव। शहर के सिटी कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने की घटना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आखिर कार को जलाने की जरूरत क्यों पड़ी?

पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल कार चोरी से ज्यादा उसे जलाने को लेकर है। आखिर चोर कार लेकर भागने के बजाय उसे कुछ दूरी पर ले गए और आग क्यों लगा दी?

क्या वे चोरी के सबूत मिटाना चाहते थे? क्या कार का इस्तेमाल किसी अन्य वारदात में किया गया? या फिर कार को जलाने के पीछे कोई दूसरा मकसद था? पुलिस अब इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रही है।

क्या घर की पूरी जानकारी थी?

वारदात का तरीका भी पुलिस के लिए अहम है। आरोपियों ने सीधे घर में प्रवेश किया, CCTV कैमरों को हटाया और फिर ऐसी जगह से कार की चाबी उठाई जहां वह रखी थी।

इससे पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं वारदात में कोई परिचित या घर की गतिविधियों से वाकिफ व्यक्ति तो शामिल नहीं था।

CCTV फुटेज ही खोलेगा पूरी वारदात का राज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(ए), 326(जी) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस आसपास के मकानों, दुकानों और सड़क पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कितने थे, किस रास्ते से आए, कार को किस रास्ते से ले गए और उसे जलाने के बाद किस दिशा में फरार हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *