LIVE UPDATE

CG-मॉल में पार्किंग फीस वसूली पर आयोग का बड़ा फैसला, ग्राहक से पैसे लेना पड़ा भारी…मॉल में आने वालों से पार्किंग शुल्क नहीं ले सकते-आयोग

रायपुर। मॉल में खरीदारी या घूमने आने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क वसूलना प्रबंधन को भारी पड़ गया। सड्डू स्थित एक मॉल में पार्किंग फीस वसूली के मामले में राज्य उपभोक्ता आयोग ने मॉल प्रबंधन की अपील खारिज करते हुए जिला उपभोक्ता फोरम के आदेश को बरकरार रखा है। आयोग ने पार्किंग शुल्क की वसूली को अनुचित व्यापार व्यवहार और सेवा में कमी माना है।

मामले में आयोग ने मॉल प्रबंधन को शिकायतकर्ता ग्राहक को 50 हजार रुपये मानसिक परेशानी और 5 हजार रुपये मुकदमा खर्च के रूप में देने का आदेश दिया है। कुल 55 हजार रुपये की राशि 45 दिन के भीतर चुकानी होगी। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने पर फैसले की तारीख से 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
आरक्षक सस्पेंड; थाने की सुरक्षा तोड़कर लूट के दो आरोपी फरार, मचा हड़कंप; एसपी ने 3 आरक्षकों को किया सस्पेंड
आरक्षक सस्पेंड; थाने की सुरक्षा तोड़कर लूट के दो आरोपी फरार, मचा हड़कंप; एसपी ने 3 आरक्षकों को किया सस्पेंड
November 26, 2026
राजनांदगांव। शहर के सिटी कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने की घटना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला फोरम के आदेश को चुनौती दी थी

मामला सड्डू स्थित मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने मॉल में वाहन पार्क करने के एवज में शुल्क लिए जाने को लेकर उपभोक्ता फोरम में शिकायत की थी। जिला उपभोक्ता फोरम ने मामले की सुनवाई के बाद मॉल प्रबंधन को ग्राहकों से पार्किंग शुल्क नहीं लेने और फ्री पार्किंग की सुविधा देने का आदेश दिया था।

मॉल प्रबंधन ने जिला फोरम के इस फैसले को राज्य उपभोक्ता आयोग में चुनौती दी थी। अब राज्य आयोग ने अपील खारिज करते हुए जिला फोरम के आदेश को कायम रखा है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हजार से ज्यादा आवेदन, जनदर्शन में CM साय ने सुनीं लोगों की समस्याएं; बुजुर्ग को मौके पर मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
2 हजार से ज्यादा आवेदन, जनदर्शन में CM साय ने सुनीं लोगों की समस्याएं; बुजुर्ग को मौके पर मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
November 26, 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया. प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने आर्थिक सहायता, निर्माण कार्य, जमीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुकानदारों से मेंटेनेंस शुल्क, फिर ग्राहकों से पार्किंग फीस क्यों?

आयोग ने अपने फैसले में पार्किंग शुल्क की वसूली को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। आयोग के अनुसार, मॉल प्रबंधन पहले से ही दुकानदारों से एसी, बिजली/लाइट, सुरक्षा और एस्केलेटर के रखरखाव सहित विभिन्न सुविधाओं के लिए शुल्क लेता है। ऐसे में ग्राहकों से अलग से पार्किंग शुल्क वसूलने को आयोग ने उचित नहीं माना।

आयोग ने यह भी माना कि ग्राहकों को पार्किंग व्यवस्था और उससे जुड़े शुल्क के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
अंबिकापुर से सीतापुर तक सड़क निर्माण में आई तेजी, रात में भी चल रहा काम; 6 महीने में मिलेगी राहत
अंबिकापुर से सीतापुर तक सड़क निर्माण में आई तेजी, रात में भी चल रहा काम; 6 महीने में मिलेगी राहत
November 26, 2026
अंबिकापुर/रायपुर, 26 नवंबर 2026। सरगुजा संभाग में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर निर्माण कार्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

24 सितंबर को आया फैसला

यह फैसला 24 सितंबर 2026 को राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया और सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा की पीठ ने सुनाया। आयोग ने जिला उपभोक्ता फोरम के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए मॉल प्रबंधन की अपील खारिज कर दी।

Related Articles