LIVE UPDATE

Bilaspur News; बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 पुलिसकर्मियों के तबादले, कोनी से लेकर पचपेड़ी तक बदली तैनाती

बिलासपुर, 19 सितंबर 2026। बिलासपुर जिला पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने 16 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

एसएसपी की ओर से जारी आदेश के तहत एएसआई प्रतीम सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोनी भेजा गया है। प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे का सिविल लाइन से थाना कोनी तबादला किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी से अफेयर का शक, किराएदार ने मकान मालिक का गला दबाकर मार डाला
रायपुर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी से अफेयर का शक, किराएदार ने मकान मालिक का गला दबाकर मार डाला
September 19, 2026
रायपुर, 19 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, आरक्षक बसंत कुमार भारद्वाज को थाना पचपेड़ी से पुलिस लाइन, विद्या सागर खटकर को पचपेड़ी से थाना कोटा और कृष्ण कुमार महिलांगे को पचपेड़ी से थाना तोरवा पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में आरक्षक सतीश कुमार को पचपेड़ी से थाना तारबाहर, ज्वाला सिंह सोनी को थाना कोटा से पचपेड़ी और मनमोहन कौशले को कोटा से थाना तोरवा भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Dhamtari Elephant Alert: दंतैल हाथी की एंट्री, 10 गांवों में अलर्ट, आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने का खतरा
Dhamtari Elephant Alert: दंतैल हाथी की एंट्री, 10 गांवों में अलर्ट, आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने का खतरा
September 19, 2026
धमतरी, 19 सितंबर 2026। जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में एक दंतैल हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तत्काल प्रभाव से लागू होगा तबादला आदेश

आदेश के अनुसार, आरक्षक महेंद्र कुमार रजवाड़े का थाना तोरवा से कोटा, नीरज कुमार पोर्ते का रक्षित केंद्र से पचपेड़ी और तोमर सिंह का थाना तारबाहर से पचपेड़ी तबादला किया गया है।

इसके अलावा आरक्षक मुकेश कुमार राय को थाना तोरवा से पचपेड़ी, जबकि मनोज कुमार सिंह और आरक्षक क्रमांक 280 मुकेश सिंह को रक्षित केंद्र से थाना कोनी पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक की शराब तस्करी गैंग: अर्टिगा कार से 160 पाव शराब जब्त, संकुल समन्वयक शिक्षक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
शिक्षक की शराब तस्करी गैंग: अर्टिगा कार से 160 पाव शराब जब्त, संकुल समन्वयक शिक्षक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
September 19, 2026
रायपुर 19 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला पुलिसकर्मियों की भी बदली पदस्थापना

तबादला सूची में महिला पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं। महिला आरक्षक माधुरी सिंह श्याम को चौकी जुनापारा से महिला थाना भेजा गया है। वहीं, महिला आरक्षक सीता साहू का महिला थाना से चौकी जुनापारा तबादला किया गया है।

एसएसपी के आदेश के मुताबिक, सभी पुलिसकर्मियों को बिना विलंब नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *