रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित: 15 सितंबर नुआखाई, 19 अक्टूबर महाअष्टमी और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर अवकाश

रायपुर, 10 सितंबर 2026। रायपुर जिले में त्योहारी सीजन को देखते हुए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जारी आदेश के अनुसार ये छुट्टियां रायपुर जिले और राजधानी स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होंगी।
आदेश के मुताबिक स्थानीय अवकाश की तारीखें इस प्रकार हैं—
ये खबर भी पढ़ें…

CG-पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने घेरा थाना; आरक्षक निलंबित, पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई की मांग
September 10, 2026
जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस की हिरासत में एक युवक की मौत के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। घटना...
- 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) — नुआखाई पर्व
- 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) — महाअष्टमी
- 9 नवंबर 2026 (सोमवार) — गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन)
इन तीनों दिनों रायपुर जिले के अंतर्गत संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में स्थानीय अवकाश रहेगा।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये स्थानीय अवकाश विशेष रूप से रायपुर जिले के लिए घोषित किए गए हैं। यानी इन तारीखों पर रायपुर जिले के संबंधित सरकारी कार्यालय और संस्थान बंद रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें…

रेलवे ने बदली 10 ट्रेनों की टाइमिंग: उत्कल एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें पुरी और एक भुवनेश्वर पहुंचेगी नए समय पर
September 10, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ से पुरी और भुवनेश्वर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने परिचालन...








