LIVE UPDATE

सोशल मीडिया पर शशिकांत की हालत देख CM साय ने लिया तुरंत एक्शन, एम्स में कराया भर्ती; 4 लाख की मदद मंजूर

रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंची, जिसके बाद CM साय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उनसे फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की। शशिकांत को 9 सितंबर की शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर में भर्ती कराया गया। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री ने शशिकांत के इलाज के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की है।

ये खबर भी पढ़ें…
हादसे का इंतजार नहीं! CM साय का सख्त फरमान, कलेक्टर-एसपी तुरंत जांचें जोखिम वाले भवन
हादसे का इंतजार नहीं! CM साय का सख्त फरमान, कलेक्टर-एसपी तुरंत जांचें जोखिम वाले भवन
September 10, 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कलेक्टरों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2016 के हादसे ने बदल दी जिंदगी

शशिकांत वर्ष 2016 में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। दुर्घटना के बाद सर्वाइकल संबंधी समस्या के कारण उनके हाथ-पांव की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई।

इसके बाद परिवार ने उन्हें बेहतर इलाज दिलाने के लिए अलग-अलग अस्पतालों में उपचार कराया, लेकिन लंबे समय के इलाज के बावजूद उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बीच AIIMS रायपुर में विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज शुरू होने से अब परिवार को नई उम्मीद जगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने घेरा थाना; आरक्षक निलंबित, पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई की मांग
CG-पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने घेरा थाना; आरक्षक निलंबित, पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई की मांग
September 10, 2026
जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस की हिरासत में एक युवक की मौत के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। घटना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CM साय ने खुद फोन कर जाना हाल

शशिकांत की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं शशिकांत से दूरभाष पर बातचीत कर उनका हाल जाना और बेहतर उपचार का भरोसा दिया।

CM साय की इस पहल के बाद शशिकांत को तत्काल AIIMS रायपुर में भर्ती कराया गया और उनके इलाज के लिए 4 लाख रुपये की सहायता भी मंजूर की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित: 15 सितंबर नुआखाई, 19 अक्टूबर महाअष्टमी और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर अवकाश
रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित: 15 सितंबर नुआखाई, 19 अक्टूबर महाअष्टमी और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर अवकाश
September 10, 2026
रायपुर, 10 सितंबर 2026। रायपुर जिले में त्योहारी सीजन को देखते हुए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शशिकांत ने CM साय का जताया आभार

मुख्यमंत्री से बातचीत और तत्काल मिली चिकित्सकीय सहायता के बाद शशिकांत ने CM साय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर स्वास्थ्य की जानकारी लेना, AIIMS में इलाज की व्यवस्था कराना और आर्थिक सहायता स्वीकृत करना उनके और उनके परिवार के लिए बड़े संबल की बात है।

शशिकांत और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल के लिए उनका हृदय से धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *