LIVE UPDATE

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती: 1812 पदों पर निकली वैकेंसी, सितंबर में आवेदन और अक्टूबर में परीक्षा

रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों पर संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया संबंधित जिले में गठित प्रबंधन एवं संचालन समिति के माध्यम से पूरी होगी। इसमें व्याख्याता, शिक्षक, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक सहित विभिन्न पद शामिल हैं। चयन के लिए कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर के स्पा सेंटर में छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; संचालक और मैनेजर पर पीटा एक्ट में केस
रायपुर के स्पा सेंटर में छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; संचालक और मैनेजर पर पीटा एक्ट में केस
September 11, 2026
रायपुर, 11 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सितंबर में शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर सितंबर 2026 में ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी किया जाएगा। वहीं भर्ती परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने की तैयारी है।

अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
पोला उत्सव मनाने निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा: पिकअप-ट्रक भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत
पोला उत्सव मनाने निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा: पिकअप-ट्रक भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत
September 11, 2026
कवर्धा, 11 सितंबर 2026। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विस्तृत विज्ञापन में सामने आएगी पूरी जानकारी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम और पदों के आरक्षण से संबंधित पूरी जानकारी जारी की जाएगी।

साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल जारी रिक्त पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम भर्ती विज्ञापन का इंतजार करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
PM आवास का मेगा इवेंट: CM साय के साथ शिवराज ने 2 लाख परिवारों को दी ‘खुशियों की चाबी’, छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख नए घरों की सौगात
PM आवास का मेगा इवेंट: CM साय के साथ शिवराज ने 2 लाख परिवारों को दी ‘खुशियों की चाबी’, छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख नए घरों की सौगात
September 11, 2026
सक्ती/रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के पक्के घर के सपने को पूरा करने की दिशा में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किस पद पर कितनी भर्ती?

  • व्याख्याता हिंदी: 51
  • व्याख्याता अंग्रेजी: 65
  • व्याख्याता संस्कृत: 47
  • व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र: 5
  • व्याख्याता इतिहास/राजनीति: 6
  • व्याख्याता सामाजिक विज्ञान: 52
  • व्याख्याता गणित: 49
  • व्याख्याता जीव विज्ञान: 39
  • व्याख्याता वाणिज्य: 104
  • व्याख्याता रसायन: 44
  • व्याख्याता भौतिक: 53
  • प्रधान पाठक प्राथमिक शाला: 27
  • प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला: 24
  • सहायक शिक्षक: 590
  • शिक्षक हिंदी/संस्कृत: 34
  • शिक्षक अंग्रेजी: 106
  • शिक्षक कला: 72
  • शिक्षक विज्ञान: 56
  • शिक्षक गणित: 68
  • व्यायाम शिक्षक: 50
  • ग्रंथपाल: 60
  • शिक्षक कंप्यूटर: 40
  • प्रयोगशाला सहायक: 170

कुल 1812 पदों पर भर्ती

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में होने वाली इस भर्ती में कुल 1812 पद शामिल हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा 590 पद सहायक शिक्षक के हैं, जबकि 170 पद प्रयोगशाला सहायक और 104 पद व्याख्याता वाणिज्य के हैं।

अभ्यर्थियों के लिए अब सबसे महत्वपूर्ण तारीख ऑनलाइन आवेदन लिंक जारी होने की है। विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी होते ही पात्रता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और जिलेवार पदों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *