LIVE UPDATE

CG में स्वाइन फ्लू का बढ़ता कहर! एक दिन में 46 मरीज, 24 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 344 हो गई है। संक्रमण अब प्रदेश के 24 जिलों तक पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा 146 मरीज रायपुर से मिले हैं। वहीं अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रायपुर के अलावा दुर्ग में 4, बिलासपुर और कोरबा में 3-3, जबकि बलौदाबाजार, बस्तर और महासमुंद में 2-2 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में सामने आए कुल 344 संक्रमित मरीजों में से 122 मरीज फिलहाल एक्टिव हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया पर शशिकांत की हालत देख CM साय ने लिया तुरंत एक्शन, एम्स में कराया भर्ती; 4 लाख की मदद मंजूर
सोशल मीडिया पर शशिकांत की हालत देख CM साय ने लिया तुरंत एक्शन, एम्स में कराया भर्ती; 4 लाख की मदद मंजूर
September 10, 2026
रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इलाज जारी

राहत की बात यह है कि अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित और संदिग्ध मरीजों की निगरानी कर रहा है और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि बुखार के साथ लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचें और जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय जांच कराएं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने घेरा थाना; आरक्षक निलंबित, पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई की मांग
CG-पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने घेरा थाना; आरक्षक निलंबित, पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई की मांग
September 10, 2026
जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस की हिरासत में एक युवक की मौत के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। घटना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी की सलाह

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और जिला अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है। संदिग्ध मरीजों के लिए विशेष वार्ड की व्यवस्था और जरूरी दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित किया जा रहा है।

डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने, मास्क का इस्तेमाल करने और लक्षण दिखाई देने पर सेल्फ-मेडिकेशन से बचने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित: 15 सितंबर नुआखाई, 19 अक्टूबर महाअष्टमी और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर अवकाश
रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित: 15 सितंबर नुआखाई, 19 अक्टूबर महाअष्टमी और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर अवकाश
September 10, 2026
रायपुर, 10 सितंबर 2026। रायपुर जिले में त्योहारी सीजन को देखते हुए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण

  • बुखार
  • खांसी और गले में खराश
  • शरीर और बदन में दर्द
  • अत्यधिक थकान
  • सिरदर्द
  • नाक से जुड़ी समस्याएं
  • पेट संबंधी तकलीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *