LIVE UPDATE
Trending

CG-डीजीपी का बड़ा बयान: नक्सलियों का नेटवर्क खत्म, अब पुलिस का ड्रग्स पर दिखेगा सख्त रुख

अंबिकापुर, 4 अप्रैल 2026। अंबिकापुर में आयोजित एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने नक्सलवाद, पुलिस प्रशासन और ड्रग्स तस्करी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बड़ा बयान दिया।

डीजीपी ने कहा कि राज्य में हथियारबंद नक्सलियों के संगठित समूह अब लगभग समाप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब केवल कुछ ही नक्सली बचे हैं, जिन्होंने या तो हथियार छोड़ दिए हैं या छिपकर गतिविधियां चला रहे हैं। इसे उन्होंने सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और सटीक रणनीति का परिणाम बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय के साथ शिवराज का बड़ा गिफ्ट: सक्ती को 122 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात, सड़क-शिक्षा-स्वास्थ्य से बदलेगी तस्वीर
CM साय के साथ शिवराज का बड़ा गिफ्ट: सक्ती को 122 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात, सड़क-शिक्षा-स्वास्थ्य से बदलेगी तस्वीर
September 11, 2026
सक्ती/रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के विकास को शुक्रवार को बड़ी रफ्तार मिली। ग्राम जेठा में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस प्रशासन को लेकर उन्होंने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब एसडीओपी स्तर के अधिकारियों के कामकाज की नियमित समीक्षा आईजी स्तर के अधिकारी करेंगे। इस कदम से पुलिसिंग में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया पर डीजीपी ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट तरीके से भर्ती हुए व्यक्ति से ईमानदार सेवा की उम्मीद नहीं की जा सकती। आने वाली भर्ती प्रक्रियाओं में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; चाकू से वार कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धारदार हथियार
Bilaspur News; चाकू से वार कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धारदार हथियार
September 11, 2026
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान चाकू से हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य में बड़ी संख्या में पुलिस पदों को भरा जाना है और इसके लिए ठोस एवं सख्त व्यवस्था तैयार की जा रही है।

ड्रग्स और अवैध अफीम की खेती को लेकर डीजीपी ने चिंता जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बाहरी राज्यों—राजस्थान, बिहार और झारखंड से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने बताया कि अफीम की अवैध खेती का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
मिशन अमृत 2.0 का बड़ा फैसला: चार शहरों के तालाबों के कायाकल्प पर 22.18 करोड़, अरुण साव ने दिए सख्त निर्देश
मिशन अमृत 2.0 का बड़ा फैसला: चार शहरों के तालाबों के कायाकल्प पर 22.18 करोड़, अरुण साव ने दिए सख्त निर्देश
September 11, 2026
रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के शहरी इलाकों में जल संरक्षण को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मिशन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ड्रग्स के बढ़ते खतरे पर उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार इसकी सप्लाई चेन तोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन जब तक इसकी मांग कम नहीं होगी, तब तक पूरी तरह नियंत्रण मुश्किल है। उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में ड्रग्स की खपत बढ़ी है, जिस पर काबू पाने के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *