LIVE UPDATE

मौत के 4 महीने बाद खुला राज! सुसाइड नोट ने खोली पति की कथित प्रताड़ना की कहानी, FIR दर्ज

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के राटाकाट गांव में महिला की आत्महत्या के करीब चार महीने बाद पुलिस ने उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच में मिले सुसाइड नोट और परिजनों समेत अन्य गवाहों के बयानों के आधार पर देवशरण निषाद को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के मुताबिक पार्वती निषाद (33) की मौत 2 अप्रैल की रात से 3 अप्रैल की सुबह के बीच उसके राटाकाट स्थित घर में फांसी लगाने से हुई थी। घटना के वक्त पार्वती अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी और किराना दुकान चलाती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया कि घटना वाली रात उसका पति देवशरण काम के लिए घर से निकला था। वह अमेठी रोड स्थित बजरंग कैमिकल प्लांट में काम करता था। रात करीब 10 बजे वह ड्यूटी के लिए रवाना हुआ था। अगले दिन पार्वती कमरे में पंखे से कपड़े का फंदा लगाकर मृत मिली।

सुसाइड नोट ने बढ़ाया शक

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को पार्वती के पास से सुसाइड नोट मिला। इसके अलावा उसके पिता, मां, चाची, भाई, पड़ोसियों और ग्राम समाज प्रमुख समेत कई लोगों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट और गवाहों के बयानों में पति पर प्रताड़ना और घरेलू विवाद से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी महिला से बातचीत का भी आरोप

जांच में यह आरोप भी सामने आया कि देवशरण कथित तौर पर अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था और एक दूसरी महिला से बातचीत करता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि घरेलू बातों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और देवशरण कथित रूप से पार्वती के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। पुलिस ने जांच में सामने आए तथ्यों और सुसाइड नोट के आधार पर पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

चार महीने बाद दर्ज हुई FIR

पार्वती की मौत के बाद पुलिस ने तत्काल मर्ग जांच शुरू की थी, लेकिन अपराध दर्ज करने में करीब चार महीने का समय लगा। इस दौरान पुलिस ने सुसाइड नोट, परिजनों और अन्य गवाहों के बयान समेत उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पति पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *