LIVE UPDATE

CG Police Transfer: जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 थाना प्रभारियों समेत 9 पुलिसकर्मियों का तबादला

गरियाबंद, 6 अगस्त 2026। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने 9 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में 2 निरीक्षक, 2 उपनिरीक्षक, 1 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और 4 प्रधान आरक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अब अंगूठा लगाते ही चंद सेकंड में मिलेगा राशन, बिलासपुर में शुरू हुआ अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम
अब अंगूठा लगाते ही चंद सेकंड में मिलेगा राशन, बिलासपुर में शुरू हुआ अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम
August 8, 2026
बिलासपुर, 8 अगस्त 2026। राशन लेने के लिए अब हितग्राहियों को लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। बिलासपुर के सरकंडा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक डोमेन्द्र सिन्हा को मैनपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक भोगराज ध्रुव को अमलीपदर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम को इंदागांव थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उपनिरीक्षक जितेंद्र विजयवार को पिपरछेड़ी थाना का प्रभार दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; तोरवा पुलिस की चाकूबाजों पर कार्रवाई, तीन दिन में तीसरी बार चाकू के साथ 3 गिरफ्तार
Bilaspur News; तोरवा पुलिस की चाकूबाजों पर कार्रवाई, तीन दिन में तीसरी बार चाकू के साथ 3 गिरफ्तार
August 8, 2026
बिलासपुर। शहर में चाकू लेकर घूमने वाले और अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने कार्रवाई तेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एएसआई और प्रधान आरक्षकों के भी तबादले

तबादला आदेश में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और चार प्रधान आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है। हालांकि विभाग ने इनके तबादले को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से फेरबदल

पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सांप ने डसा तो गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान
सांप ने डसा तो गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान
August 8, 2026
कांकेर। सांप के काटने के बाद आमतौर पर लोग घबराकर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन पखांजूर में एक युवक का अस्पताल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माना जा रहा है कि नए थाना प्रभारियों की तैनाती से संबंधित क्षेत्रों में पुलिसिंग को मजबूती मिलेगी, अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी और आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *