LIVE UPDATE

5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से मांगे 250 रेलवे रैक प्रतिमाह

नई दिल्ली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव और हर महीने पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे चावल के परिवहन में तेजी आएगी, गोदामों में नई फसल के भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा और किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ को केंद्रीय पूल हेतु 73 लाख मीट्रिक टन चावल उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति के लिए राज्य से चावल के नियमित परिवहन की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि छत्तीसगढ़ को हर महीने कम से कम 250 रेलवे रैक उपलब्ध कराए जाएं, ताकि चावल का उठाव बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

ये खबर भी पढ़ें…
मशीनें हार गईं, 170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा टस से मस नहीं हुई! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने पहुंचा प्रशासन, आखिरकार रोकनी पड़ी कोशिश
मशीनें हार गईं, 170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा टस से मस नहीं हुई! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने पहुंचा प्रशासन, आखिरकार रोकनी पड़ी कोशिश
September 12, 2026
उज्जैन। सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन से लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय पर चावल के उठाव से राज्य के गोदामों में नई फसल के लिए पर्याप्त जगह बनेगी और आगामी धान खरीदी अभियान भी व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सकेगा। इससे किसानों को भी अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
असम में भूपेश के काफिले पर पथराव से छत्तीसगढ़ में सियासी उबाल! CM साय का तंज—‘पंजाब में भी विरोध, अब असम में भी वही हाल’
असम में भूपेश के काफिले पर पथराव से छत्तीसगढ़ में सियासी उबाल! CM साय का तंज—‘पंजाब में भी विरोध, अब असम में भी वही हाल’
September 22, 2026
रायपुर, 22 सितंबर 2026। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *