LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 2 जिला अध्यक्षों के बीच समोसे पर संग्राम: कहा- नाश्ते का इंतजाम नहीं कर सकते तो इस्तीफा दे दो, ऑडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने घेरा

CG BJP Jila Adhyaksh Audio Viral: छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के भिलाई में बीजेपी के 2 जिला अध्यक्षों के बीच हुई कथित फोन पर बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भिलाई बीजेपी जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और भिलाई के ही बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष खगेश कोसरिया के बीच पार्टी के एक आयोजन में नाश्ते को लेकर बातचीत हो रही है।

पुरुषोत्तम देवांगन –अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं होगी ?

खगेश कोसरिया –अतिरिक्त खर्च कैसे करूं ?

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा: छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ डिनर पर मंथन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात
CM विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा: छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ डिनर पर मंथन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात
July 31, 2026
रायपुर/दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली के दौरे पर हैं। संसद सत्र के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुरुषोत्तम देवांगन –अतिथियों के लिए बेहतर इंतजाम होने चाहिए।

खगेश कोसरिया –कारोबार ठीक नहीं, आर्थिक परेशानी है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, 2 अगस्त से घर-घर भरवाए जाएंगे शिकायत फॉर्म
महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, 2 अगस्त से घर-घर भरवाए जाएंगे शिकायत फॉर्म
August 1, 2026
बिलासपुर, 1 अगस्त। छत्तीसगढ़ में महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने चरणबद्ध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुरुषोत्तम देवांगन –6-7 हजार खर्च नहीं कर सकते तो गलत संदेश जाएगा।

खगेश कोसरिया –क्षमता से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता।

पुरुषोत्तम देवांगन –व्यवस्था नहीं कर सकते तो लिखित में बताएं, जरूरत पड़ी तो इस्तीफा भी दे दें।

खगेश कोसरिया –संगठन चलाऊंगा, लेकिन उधार लेकर कार्यक्रम नहीं करूंगा।

ऑडियो पर सियासत, कांग्रेस ने घेरा

बीजेपी जिला अध्यक्षों का ऑडियो सामने आने के बाद सियासत हो रही है। वायरल ऑडियो में फोन पर बातचीत के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि पुरुषोत्तम देवांगन ने खगेश कोसरिया से कहा कि अगर संगठन नहीं चला सकते तो साफ बता दें और जरूरत पड़े तो इस्तीफा भी दे दें। वायरल ऑडियो कांग्रेस ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया और बीजेपी की प्राथमिकता पर सवाल उठाते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

कथित ऑडियो में अच्छी व्यवस्था करने की बात

कथित वायरल ऑडियो में भिलाई BJP जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि बाहर से आने वाले अतिथियों के सामने कार्यक्रम बेहतर होना चाहिए। उन्होंने पैकेट में नाश्ता, पानी और फूल-माला की अच्छी व्यवस्था करने की बात कही। उनका तर्क था कि जिला संगठन की छवि भी ऐसे आयोजनों से बनती है।

कोसरिया ने बताई आर्थिक परेशानी

कथित वायरल ऑडियो में खगेश कोसरिया ने बातचीत में अपनी आर्थिक परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से उनका कारोबार ठीक नहीं चल रहा है और फिलहाल वे अतिरिक्त खर्च करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए सामान्य रूप से समोसा, जलेबी, चाय और पानी की व्यवस्था कर दी जाए, ताकि कार्यक्रम भी पूरा हो जाए और ज्यादा खर्च भी न हो।

पुरुषोत्तम देवांगन ने कही इस्तीफे की बात

कथित वायरल ऑडियो में पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि अगर मोर्चा नहीं चला सकते तो साफ-साफ बता देना चाहिए। बैठक में सभी पदाधिकारियों के सामने यह बात रखी जाएगी और जरूरत पड़ी तो इस्तीफा देने की बात भी करेंगे। बातचीत के आखिर में पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि अगर व्यवस्था नहीं कर सकते तो लिखकर दें कि वे संगठन अपने पैसे से नहीं चला सकते और मोर्चे का कार्यक्रम कराने में असमर्थ हैं।

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

कथित वायरल ऑडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए भाजपा पर तंज कसा। कांग्रेस ने लिखा, जनता महंगाई से लड़ रही है और भाजपा नाश्ते की लड़ाई लड़ रही है।

भाजपा के दो जिलाध्यक्षों के बीच नाश्ते की व्यवस्था को लेकर वायरल हो रहे ऑडियो ने भाजपा की कार्यशैली और प्राथमिकताओं दोनों की पोल खोल दी है। सत्ता की मलाई कम पड़ गई क्या, जो अब समोसे पर संग्राम सुनना बाकी था।

जनता के मुद्दों पर सन्नाटा और नाश्ते पर महाभारत, यही भाजपा का असली सुशासन है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की समस्याओं से ज्यादा अपने अंदरूनी कार्यक्रमों और दिखावे की राजनीति में उलझी हुई है।

कांग्रेस अपने संगठन पर ध्यान दें

भिलाई बीजेपी जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि पार्टी के अंदर एक व्यवस्था की चर्चा थी। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्हें ध्यान देना है तो अपने संगठन पर ध्यान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *