LIVE UPDATE

रायपुर में हाई-प्रोफाइल पूल पार्टी के पोस्टर से मचा हड़कंप: 4999 रुपए एंट्री फीस, पेमेंट के बाद मिलेगी ‘सीक्रेट लोकेशन’, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। वायरल पोस्टर में ₹4,999 एंट्री फीस लेकर किसी गोपनीय स्थान पर पूल पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

वायरल पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन, सीमित मेहमानों की एंट्री तथा भुगतान के बाद आयोजन स्थल की लोकेशन साझा करने जैसी बातें लिखी गई हैं। हालांकि, पोस्टर में आयोजकों की पहचान और आयोजन स्थल का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
July 28, 2026
रायपुर, 27 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि ग्राम पंचायतों को केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

पोस्टर में दावा किया गया है कि पार्टी में केवल चुनिंदा लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। एंट्री फीस जमा करने के बाद ही आयोजन स्थल की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसी वजह से पोस्टर की प्रामाणिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वायरल पोस्टर की सत्यता और इसके पीछे मौजूद लोगों की पहचान की जा रही है। साइबर टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पोस्टर सबसे पहले किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और किन अकाउंट्स से साझा किया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि प्रस्तावित आयोजन के लिए किसी प्रकार की वैधानिक अनुमति ली गई है या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ती बिजली खपत, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग के अध्ययन में दावा; जुलाई में खपत घटी
स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ती बिजली खपत, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग के अध्ययन में दावा; जुलाई में खपत घटी
July 28, 2026
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही आशंकाओं और अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बजरंग दल ने जताई आपत्ति

कथित आयोजन को लेकर बजरंग दल ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। संगठन का कहना है कि राजधानी में पहले भी इस तरह के पोस्टर सामने आ चुके हैं और यदि ऐसा कोई आयोजन किया गया तो उसका विरोध किया जाएगा। संगठन ने प्रशासन से मामले में समय रहते सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-शिक्षा विभाग शर्मसार: महिला सहकर्मी पर शारीरिक संबंध का दबाव बनाने का आरोप, बसंतपुर स्कूल के प्राचार्य पर FIR की तैयारी
CG-शिक्षा विभाग शर्मसार: महिला सहकर्मी पर शारीरिक संबंध का दबाव बनाने का आरोप, बसंतपुर स्कूल के प्राचार्य पर FIR की तैयारी
July 28, 2026
बलरामपुर, 22 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से शिक्षा विभाग को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *