LIVE UPDATE
Trending

कांग्रेस भवन घेराव में बवाल: भाजपा-कांग्रेस टकराव में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

रायपुर, 22 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कांग्रेस भवन घेराव के लिए निकाली गई विरोध रैली के दौरान हिंसक झड़प में ड्यूटी पर तैनात 16 पुलिस जवान घायल हो गए। घायलों में एक महिला आरक्षक सहित दो पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

पुलिस के अनुसार, भाजपा की रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कांग्रेस भवन के पास बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान कांग्रेस भवन की ओर से कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पीछे चढ़कर नारेबाजी करने लगे। आरोप है कि इस दौरान पुलिस बल पर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ड्यूटी पर तैनात 16 पुलिस जवान घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
“मुझे ही छुड़वाने आ जाइए…” मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को लगाया फोन, बोले- व्यापारियों ने बना लिया है बंधक; वायरल हुआ वीडियो
“मुझे ही छुड़वाने आ जाइए…” मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को लगाया फोन, बोले- व्यापारियों ने बना लिया है बंधक; वायरल हुआ वीडियो
November 24, 2026
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का एक अलग ही अंदाज सोमवार रात देखने को मिला। लाखों रुपये की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला रामकृष्णा केयर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर ने सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश देते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

घायल जवान कलेश्वर वर्मा ने बताया कि बैरिकेडिंग के दौरान भीड़ के बीच फंस जाने से उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं प्रशिक्षु उप निरीक्षक (पीएसआई) देवराज सिंह के सिर पर बोतल लगने से गंभीर चोट आई है। उनका उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में गुस्साए हाथी का ट्रैक्टर पर हमला, चंद सेकंड में बना दिया कबाड़; बाल-बाल बचे ग्रामीण, VIDEO वायरल
कोरबा में गुस्साए हाथी का ट्रैक्टर पर हमला, चंद सेकंड में बना दिया कबाड़; बाल-बाल बचे ग्रामीण, VIDEO वायरल
November 24, 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरगुजा संभाग के बाद अब बिलासपुर संभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अन्य घायल आरक्षकों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि समय रहते वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।

अस्पताल में पुलिस कमिश्नर के साथ पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल, एसीपी नीलेश द्विवेदी, टीआई राजेश मरई सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर प्रेस क्लब में बड़ा बदलाव: अब 3 साल की होगी निर्वाचित कार्यकारिणी, 1967 के संविधान में संशोधन को मंजूरी
रायपुर प्रेस क्लब में बड़ा बदलाव: अब 3 साल की होगी निर्वाचित कार्यकारिणी, 1967 के संविधान में संशोधन को मंजूरी
November 24, 2026
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब की व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी हो गई है। करीब छह दशक पुराने संविधान को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *