LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू: धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026….जबरन धर्मांतरण पर 10 साल जेल, सामूहिक धर्मांतरण पर उम्रकैद तक का प्रावधान

रायपुर 16 जुलाई 2026/  छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 को लागू कर दिया है। इस संबंध में राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी गई है। 10 जुलाई 2026 से यह कानून पूरे राज्य में प्रभावी हो गया है। नए कानून के तहत बल, प्रलोभन, धोखाधड़ी या दबाव के जरिए धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ पहले की तुलना में कहीं अधिक कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

अधिनियम के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति बल, लालच, धोखाधड़ी या अन्य अवैध माध्यमों से किसी का धर्म परिवर्तन कराता है, तो उसे 7 से 10 वर्ष तक के कारावास की सजा और कम से कम 5 लाख रुपये के जुर्माने का सामना करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस भवन घेराव में बवाल: भाजपा-कांग्रेस टकराव में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
कांग्रेस भवन घेराव में बवाल: भाजपा-कांग्रेस टकराव में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
July 23, 2026
रायपुर, 22 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कांग्रेस भवन घेराव के लिए निकाली गई विरोध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिलाओं, नाबालिगों तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लोगों के धर्म परिवर्तन के मामलों में कानून और अधिक कठोर है। ऐसे मामलों में दोषी को 10 से 20 वर्ष तक की सजा दी जा सकेगी।

सामूहिक धर्मांतरण पर उम्रकैद तक

नए कानून में सामूहिक धर्मांतरण को गंभीर अपराध माना गया है। यदि किसी मामले में सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कराया जाता है, तो दोषियों को आजीवन कारावास तक की सजा और 25 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
PM Modi Paper Leak Decision: पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- ‘युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा’
PM Modi Paper Leak Decision: पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- ‘युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा’
July 23, 2026
PM Modi Paper Leak Decision: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अहम घोषणा करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से विवाह हुआ तो हो सकता है शून्य

अधिनियम में यह भी प्रावधान किया गया है कि यदि किसी विवाह का मुख्य उद्देश्य केवल धर्म परिवर्तन कराना पाया जाता है, तो संबंधित विवाह को अदालत द्वारा शून्य (Void) घोषित किया जा सकेगा। ऐसे मामलों में संबंधित पक्ष न्यायालय का रुख कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था धोखे, दबाव या छल के जरिए कराए जाने वाले विवाहों को रोकने के उद्देश्य से बनाई गई है।

कानून की प्रमुख बातें

  • बल, प्रलोभन या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर 7–10 वर्ष की सजा।
  • न्यूनतम 5 लाख रुपये का जुर्माना।
  • महिला, नाबालिग, SC/ST/OBC पीड़ित होने पर 10–20 वर्ष की सजा।
  • सामूहिक धर्मांतरण पर आजीवन कारावास और 25 लाख रुपये तक जुर्माना।
  • धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से किए गए विवाह को अदालत शून्य घोषित कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल:  पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल
रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल: पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल
July 23, 2026
रायपुर, 23 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में भाजपा के प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *