LIVE UPDATE

CG-चलती कार की सनरूफ खोलकर स्टंटबाजी पड़ गई भारी, पुलिस ने कार की जब्त, ड्राइवर पर कार्रवाई

बिलासपुर, 23 जून 2026: रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ती कार की सनरूफ खोलकर दो युवतियां बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करती नजर आईं। वीडियो वायरल होते ही चकरभाठा पुलिस हरकत में आई और कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम की है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर एक कार तेज रफ्तार में जा रही थी। कार चला रहा युवक गाड़ी को लहराते हुए चला रहा था, जिससे अन्य वाहन चालकों की जान भी जोखिम में पड़ गई। उसी समय कार में सवार दो युवतियां सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से मस्ती करती दिखाई दीं।
पीछे से आ रहे किसी अन्य वाहन चालक ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार की पहचान की और चालक, जिसका नाम प्रशांत जायसवाल (21 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैंड) है, को ढूंढ निकाला।

ये खबर भी पढ़ें…
लखनऊ अग्निकांड के बाद बिलासपुर प्रशासन अलर्ट: कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की सघन जांच शुरू, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी निकास की हो रही पड़ताल
लखनऊ अग्निकांड के बाद बिलासपुर प्रशासन अलर्ट: कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की सघन जांच शुरू, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी निकास की हो रही पड़ताल
June 23, 2026
बिलासपुर, 23 जून 2026। लखनऊ के अलीगंज इलाके में कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद बिलासपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए चकरभाठा पुलिस ने प्रशांत जायसवाल के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है। वहीं, कार में स्टंट करने वाली युवतियों को पुलिस ने सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया है।


पुलिस का संदेश
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हाईवे पर इस तरह के स्टंट न केवल सवारों के लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को हल्के में न लें। भविष्य में इस तरह के कृत्यों पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक हुए ‘शर्मसार’, स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर के दिए जांच का आदेश
शिक्षक हुए ‘शर्मसार’, स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर के दिए जांच का आदेश
June 23, 2026
जांजगीर-चांपा: जिले के एक सरकारी स्कूल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *