LIVE UPDATE
Trending

समाज सेवा और युवा सशक्तिकरण का संकल्प, जन्मदिन पर बोले यादव महासभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव

न्यूज़ डेस्क।  अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन के मौके पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। समाज के लोगों ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
Draupadi Murmu–Mohan Bhagwat: छत्तीसगढ़ में आज दो दिग्गजों का आगमन; संवैधानिक गरिमा और वैचारिक शक्ति का दिखेगा अनूठा संगम…सियासी गलियारों से लेकर बस्तर तक हलचल
Draupadi Murmu–Mohan Bhagwat: छत्तीसगढ़ में आज दो दिग्गजों का आगमन; संवैधानिक गरिमा और वैचारिक शक्ति का दिखेगा अनूठा संगम…सियासी गलियारों से लेकर बस्तर तक हलचल
October 22, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 22 और 23 अक्टूबर को दो प्रमुख हस्तियों के प्रवास को लेकर खास गतिविधियां देखने को मिलेंगी।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए अखिलेश यादव ने सभी शुभचिंतकों और समाजजनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन सिर्फ व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं होता, बल्कि यह अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी मौका होता है। उन्होंने कहा कि समाज और युवाओं के हित में लगातार काम करना उनकी प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा
October 23, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय समाज के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अखिलेश यादव ने यादव समाज सहित सभी वर्गों के लोगों के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा, एकता और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए वे आगे भी लगातार प्रयास करते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सामाजिक जीवन में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *