LIVE UPDATE
Trending

CG-अंगूठी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दुकानदार पर चाकू से हमला; एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

रतनपुर, 11 जून 2026। भैरव बाबा मंदिर के पास बुधवार शाम एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। अंगूठी की कीमत को लेकर शुरू हुई बहस के बाद तीन युवकों ने एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर निवासी नूतन तंबोली भैरव बाबा मंदिर के पास प्रसाद, छुड़ा और अंगूठियों की दुकान चलाता हैं। बुधवार शाम तीन युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और अंगूठियां देखने लगे। इसी दौरान एक अंगूठी पसंद आने पर उसकी कीमत को लेकर बातचीत शुरू हुई। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
PM Awas Yojana: सरकारी किस्तों के इंतजार में घर बनाने में हुई देरी अब नहीं पड़ेगी भारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले नियम
PM Awas Yojana: सरकारी किस्तों के इंतजार में घर बनाने में हुई देरी अब नहीं पड़ेगी भारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले नियम
November 26, 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर बनाने का सपना पूरा कर रहे हितग्राहियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अचानक चाकू निकाल लिया और दुकानदार पर हमला कर दिया। चाकू लगते ही नूतन तंबोली गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया।

हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन दुकानदार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Coal Levy Scam: 540 करोड़ के कोयला घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष को झटका, रामगोपाल अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज
Coal Levy Scam: 540 करोड़ के कोयला घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष को झटका, रामगोपाल अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज
November 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 540 करोड़ रुपये के कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और नागरिक आपूर्ति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
आरक्षक सस्पेंड; थाने की सुरक्षा तोड़कर लूट के दो आरोपी फरार, मचा हड़कंप; एसपी ने 3 आरक्षकों को किया सस्पेंड
आरक्षक सस्पेंड; थाने की सुरक्षा तोड़कर लूट के दो आरोपी फरार, मचा हड़कंप; एसपी ने 3 आरक्षकों को किया सस्पेंड
November 26, 2026
राजनांदगांव। शहर के सिटी कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने की घटना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *