LIVE UPDATE
Trending

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सट्टा नेटवर्क को टेक सपोर्ट देने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

रायगढ़।  रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना पुलिस ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है, जिस पर सट्टेबाजों को आईडी उपलब्ध कराने और पूरे नेटवर्क को तकनीकी सहायता देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि न्यू शंकरनगर इलाके का एक युवक अपने घर से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के लिए आईडी तैयार कर बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया, हालांकि वह भागने की कोशिश कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदर्श कुमार केशरी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह बीटेक पास सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और दिल्ली की एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि वर्ष 2025 में वह अपने साथियों के संपर्क में आकर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़ा और “Win Big Pro” नामक प्लेटफॉर्म का तकनीकी संचालन संभालने लगा, जिसके बदले उसे कमीशन मिलता था।

जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने ऐसी वेबसाइट विकसित की थी, जिसमें क्रिकेट मैच का डेटा टीवी प्रसारण से लगभग 5 सेकंड पहले दिखता था। इसी तकनीक का इस्तेमाल सट्टेबाज बॉल-टू-बॉल दांव में फायदा उठाने के लिए करते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह अलग-अलग शहरों में सट्टा खेलने वालों को यूजर आईडी उपलब्ध कराता था और बचने के लिए आईडी, पासवर्ड व प्लेटफॉर्म समय-समय पर बदलता रहता था। आरोपी के पास से Samsung S23 और OnePlus के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी
श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी
August 25, 2026
रायपुर। जिन प्रतिष्ठित स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाना श्रमिक परिवारों के लिए कभी महज एक सपना हुआ करता था,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *