LIVE UPDATE
Trending

SBI बिल्हा शाखा घोटाला: EOW-ACB ने दाखिल की चार्जशीट, करोड़ों की हेराफेरी की जांच तेज

बिलासपुर, 27 मई 2026। बिलासपुर जिले की SBI बिल्हा शाखा में सामने आए करोड़ों रुपए के गबन मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। मामले में तत्कालीन कैश ऑफिसर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक बैंक के आंतरिक सिस्टम में फर्जी एंट्री कर करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई थी।

जानकारी के अनुसार दिसंबर 2024 के अंतिम सप्ताह से जनवरी 2025 के शुरुआती दिनों के बीच बैंक के इंटरनल और बीजीएल खातों में कथित रूप से गलत विवरण दर्ज किए गए। इसी के जरिए करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से कई थर्ड पार्टी खातों में भेजे गए। जांच में यह भी सामने आया है कि रकम के ट्रांसफर को छिपाने के लिए बैंक रिकॉर्ड में फर्जी खर्च दर्शाए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले का खुलासा तब हुआ जब शाखा प्रबंधक ने खातों में अनियमितताओं को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर रायपुर स्थित EOW और ACB मुख्यालय में अपराध दर्ज किया गया। जांच एजेंसियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच के दौरान कुछ खाताधारकों के बैंक खातों के दुरुपयोग के संकेत भी मिले हैं। एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
August 25, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी लोकपरंपराओं और तीज-त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भोजली पर्व को बड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, ACB और EOW ने पिछले दो वर्षों में बिलासपुर संभाग में भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े कई मामलों में कार्रवाई की है। विभिन्न प्रकरणों में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ चालान भी पेश किए जा चुके हैं। जांच एजेंसियों ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों में महिलाओं की जिंदगी अब सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *