LIVE UPDATE
Trending

Chhattisgarh में नौतपा का कहर: बिलासपुर में 45 डिग्री तापमान, पूरे छत्तीसगढ़ में हीटवेव जैसे हालात

डेस्क टीम.  बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नौतपा का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर में सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं, जबकि दोपहर होते-होते सड़कें लगभग सूनी नजर आने लगती हैं। बुधवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान करीब 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे शहर प्रदेश के सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव जैसी स्थिति के कारण लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दिन के समय चल रही गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
October 24, 2026
रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद जिले के गढ़फुलझर में विकास कार्यों को लेकर कई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर के अलावा रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में भी तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 45.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अंबिकापुर, जगदलपुर और पेंड्रारोड में भी तेज गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर कम निकलने की अपील की है। डॉक्टरों के अनुसार लगातार गर्मी और लू की वजह से डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढंककर रखने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 29 मई के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया गया है।

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बिलासपुर में अभी अगले कुछ दिन तक तेज गर्मी और उमस बने रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur Press Club Firing: रायपुर प्रेस क्लब में गोली चलने से हड़कंप! सदस्यता नहीं मिलने पर भड़का युवक, पलाश तिवारी गिरफ्तार
Raipur Press Club Firing: रायपुर प्रेस क्लब में गोली चलने से हड़कंप! सदस्यता नहीं मिलने पर भड़का युवक, पलाश तिवारी गिरफ्तार
October 25, 2026
Raipur Press Club Firing: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित प्रेस क्लब में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। प्रेस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *