LIVE UPDATE
Trending

CG-ब्रेकिंग; गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- “अब नहीं बख्शेंगे नेटवर्क”

बिलासपुर, 19 मई 2026. बिलासपुर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सरकंडा क्षेत्र की मोपका चौकी पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन की ओर से सीपत की तरफ जा रहे दो इलेक्ट्रिक ऑो में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सीपत रोड स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी कर वाहनों को रोका। तलाशी लेने पर प्लास्टिक की बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों में छिपाकर रखे गए 86 पैकेट गांजा बरामद हुए। सभी पैकेट खाकी टेप से पैक किए गए थे ताकि शक न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
August 27, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल से वन्यजीव की मौजूदगी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बरामद गांजे का कुल वजन करीब 90 किलो बताया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 46 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाएं ग्राम मटियारी और थाना सीपत क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर तस्करी नेटवर्क को पनपने नहीं दिया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन इलाकों में की जानी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *