LIVE UPDATE
Trending

…जब गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी, पीपल पेड़ के नीचे खाट पर बैठ सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

रायपुर, 16 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर अपनी सादगी और जनसंपर्क शैली से सभी का ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री अचानक ग्राम कोसला पहुंचे, जहां उन्होंने गांव की चौपाल में पीपल पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुशासन तिहार के तहत चल रही गतिविधियों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं की विस्तृत जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह तथा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल भी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के इस अचानक दौरे और सीधे संवाद की पहल का स्वागत किया और अपनी समस्याएं खुलकर उनके सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश भी दिए, जिससे ग्रामीणों में संतोष और उत्साह देखा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह दौरा सरकार की उस नीति को दर्शाता है जिसमें प्रशासन को जनता के बीच ले जाकर जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान पर जोर दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *