LIVE UPDATE
Trending

CG-जेब में रखे जा रहे थे नोट, कैमरे में कैद हुआ प्रहरी…50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए प्रहरी का वीडियो वायरल, सवालों के घेरे में जेल प्रशासन

मनेन्द्रगढ़, 14 मई 2026। मनेन्द्रगढ़ उपजेल में पदस्थ एक प्रहरी का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में उपजेल में पदस्थ प्रहरी संतोष तिवारी कथित रूप से कैदियों के परिजनों से पैसे लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में प्रहरी करीब 50 हजार रुपये लेते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह रकम लेकर उसे जेब में रखते दिखाई देता है। आरोप है कि उपजेल में बंद विचाराधीन कैदियों को परेशान न करने और उन्हें कुछ सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर परिजनों से अवैध वसूली की जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला केवल एक लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि कुछ अन्य मामलों में भी बड़ी रकम वसूले जाने की चर्चा है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और कैदियों के परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है।

घटना के सामने आने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *