LIVE UPDATE
Trending

CG-कलेक्टरों को राज्य शासन का पत्र; ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम लागू करने के निर्देश, स्वच्छता प्रबंधन पर हाईलेवल मॉनिटरिंग, समीक्षा भी का निर्देश

चंचल शर्मा, रायपुर, 12 मई 2026. राज्य शासन ने नगरीय स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए सभी कलेक्टरों को केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का सभी नगरीय निकायों में सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष होने के नाते कलेक्टरों को स्पष्ट रूप से जिम्मेदारी सौंपते हुए निकाय स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की गहन समीक्षा के आदेश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्प अभियान का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्प अभियान का किया शुभारंभ
November 24, 2026
रायपुर, 24 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान सेक्टर-6 भिलाई में महिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी निकायों में होगा विस्तृत निरीक्षण और ऑडिट

निर्देशों के अनुसार कलेक्टरों को नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत सीएमओ की बैठक लेकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान स्थिति का सूक्ष्म आकलन करना होगा। साथ ही सभी नगरीय निकायों में संचालित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF), कंपोस्टिंग यूनिट, अपशिष्ट प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण इकाइयाँ, ट्रांसफर स्टेशन, सैनिटरी लैंडफिल और लिगेसी वेस्ट डम्प साइट्स का स्थल निरीक्षण एवं तकनीकी-पर्यावरणीय ऑडिट अनिवार्य किया गया है।

हर माह जियो-टैग्ड फोटोग्राफ से होगी निगरानी

राज्य शासन ने परियोजनाओं की प्रगति पर सख्त निगरानी प्रणाली लागू करते हुए सभी स्वीकृत परियोजनाओं के जियो-टैग्ड फोटोग्राफ्स हर माह ई-मेल के माध्यम से मंगाने के निर्देश दिए हैं। इन फोटोग्राफ्स का परीक्षण समीक्षा बैठकों में अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
राममय हुआ भिलाई: श्रीराम कथा में पहुंचे CM साय, बोले- माता कौशल्या की जन्मभूमि में कथा होना सौभाग्य
राममय हुआ भिलाई: श्रीराम कथा में पहुंचे CM साय, बोले- माता कौशल्या की जन्मभूमि में कथा होना सौभाग्य
November 24, 2026
भिलाई/रायपुर। माता कौशल्या की जन्मभूमि और भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में आयोजित श्रीराम कथा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही परियोजनाओं में आ रही बाधाओं की पहचान कर उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश भी कलेक्टरों को दिए गए हैं।

स्वच्छता कार्यों की सतत मॉनिटरिंग अनिवार्य

नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों में ठोस अपशिष्ट के संग्रहण, परिवहन और प्रसंस्करण की स्थिति के साथ-साथ जलाशयों की सफाई, बैकलेन स्वच्छता, नालियों की नियमित सफाई तथा निर्माण एवं विध्वंस (C&D) अपशिष्ट प्रबंधन की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
भिलाई को 154 करोड़ की सौगात; 3,000 चिटफंड निवेशकों के खाते में पहुंचे 3.16 करोड़; CM साय ने किया बटन दबाकर भुगतान
भिलाई को 154 करोड़ की सौगात; 3,000 चिटफंड निवेशकों के खाते में पहुंचे 3.16 करोड़; CM साय ने किया बटन दबाकर भुगतान
November 24, 2026
भिलाई/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को इस्पात नगरी भिलाई के खुर्सीपार में आयोजित कार्यक्रम में 154 करोड़ 66 लाख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के स्वच्छतम पोर्टल पर दर्ज प्रगति और स्वच्छता गतिविधियों की प्रविष्टियों की जिला स्तर पर सतत निगरानी भी अनिवार्य की गई है।

कलेक्टरों को सख्त अनुपालन के निर्देश

राज्य शासन ने इन सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए हर स्तर पर सख्त एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *