LIVE UPDATE
Trending

IPL 2026 का रोमांच चरम पर; आज GT-SRH में भिड़ंत…कल रायपुर में RCB और KKR का महामुकाबला

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 में मंगलवार 12 मई को क्रिकेट प्रेमियों को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। Gujarat Titans और Sunrisers Hyderabad के बीच अहम मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। लीग चरण अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है, ऐसे में यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दोनों ही टीमें इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करती नजर आई हैं। गुजरात और हैदराबाद के कई स्टार खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं, जिसके चलते फैंस को हाई स्कोरिंग और कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर टिकी हुई हैं, क्योंकि अब हर जीत और हार प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
राममय हुआ भिलाई: श्रीराम कथा में पहुंचे CM साय, बोले- माता कौशल्या की जन्मभूमि में कथा होना सौभाग्य
राममय हुआ भिलाई: श्रीराम कथा में पहुंचे CM साय, बोले- माता कौशल्या की जन्मभूमि में कथा होना सौभाग्य
November 24, 2026
भिलाई/रायपुर। माता कौशल्या की जन्मभूमि और भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में आयोजित श्रीराम कथा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं आईपीएल का रोमांच बुधवार 13 मई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचने वाला है। रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। खास बात यह है कि इस मैच को आरसीबी के होम ग्राउंड मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है, जिससे रायपुर में क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

रायपुर में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर अभी से क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्सुकता दिखाई दे रही है। स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। Virat Kohli की टीम आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाला यह मुकाबला आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित मैचों में शामिल माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
भिलाई को 154 करोड़ की सौगात; 3,000 चिटफंड निवेशकों के खाते में पहुंचे 3.16 करोड़; CM साय ने किया बटन दबाकर भुगतान
भिलाई को 154 करोड़ की सौगात; 3,000 चिटफंड निवेशकों के खाते में पहुंचे 3.16 करोड़; CM साय ने किया बटन दबाकर भुगतान
November 24, 2026
भिलाई/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को इस्पात नगरी भिलाई के खुर्सीपार में आयोजित कार्यक्रम में 154 करोड़ 66 लाख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *