LIVE UPDATE
Trending

महापौर के वार्ड में पानी के लिए मचा हाहाकार; अटल आवास के 86 परिवार बूंद-बूंद पानी को तरसे, प्रशासन से लगाई गुहार

बिलासपुर, 8 मई 2026। शहर के वार्ड क्रमांक 45 बंधवापारा स्थित अटल आवास बी ब्लॉक में रहने वाले लोगों को लंबे समय से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार 8 मई को रहवासियों ने डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत को ज्ञापन सौंपकर जल्द पानी की व्यवस्था कराने की मांग की।

स्थानीय निवासी सानिया खान ने बताया कि चुचुहियापारा क्षेत्र के टूटने के बाद वहां रहने वाले 86 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बंधवापारा स्थित अटल आवास में मकान आवंटित किए गए थे। लोगों को रहने के लिए मकान तो मिल गया, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नियमित पेयजल व्यवस्था नहीं हो सकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
रेलवे ने बदली 10 ट्रेनों की टाइमिंग: उत्कल एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें पुरी और एक भुवनेश्वर पहुंचेगी नए समय पर
रेलवे ने बदली 10 ट्रेनों की टाइमिंग: उत्कल एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें पुरी और एक भुवनेश्वर पहुंचेगी नए समय पर
September 10, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ से पुरी और भुवनेश्वर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने परिचालन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रहवासियों का कहना है कि पानी की समस्या के कारण उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है, जबकि बढ़ती गर्मी ने हालात को और गंभीर बना दिया है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छात्राओं के लिए बड़ी पहल: अब स्कूलों और बालिका छात्रावासों में लगेंगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें, बाल अधिकार आयोग ने भेजी अनुशंसा
छात्राओं के लिए बड़ी पहल: अब स्कूलों और बालिका छात्रावासों में लगेंगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें, बाल अधिकार आयोग ने भेजी अनुशंसा
September 10, 2026
रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को लेकर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अटल आवास सहित पूरे इलाके में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-काम में लापरवाही पड़ी भारी! PWD के 6 ठेकेदार BLACKLISTED, 2 के पंजीयन रद्द; 5 साल के लिए किया बाहर
CG-काम में लापरवाही पड़ी भारी! PWD के 6 ठेकेदार BLACKLISTED, 2 के पंजीयन रद्द; 5 साल के लिए किया बाहर
September 10, 2026
रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों में लापरवाही और बेहद धीमी प्रगति करने वाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *