LIVE UPDATE
Trending

CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा

अनुराग कुमार, रायपुर, 1 मई 2026। राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। वीआईपी रोड स्थित करेंसी टॉवर में सीनियर आईएएस (ACS) ऋचा शर्मा के लिफ्ट में फंसने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था। वहीं गुरुवार को फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में एक और ऐसी ही घटना सामने आ गई। इस बार एक आईएएस अधिकारी की पत्नी करीब 15 से 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं।

पिथालिया कॉम्प्लेक्स में फिर दोहराई गई लापरवाही
मिली जानकारी के अनुसार, आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी किसी निजी काम से पिथालिया कॉम्प्लेक्स पहुंची थीं। जैसे ही उन्होंने लिफ्ट का इस्तेमाल किया, तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट बीच में ही अटक गई। अचानक लिफ्ट रुकने और दरवाजा न खुलने से अंदर फंसी महिला घबरा गईं। उन्होंने शोर मचाया और मोबाइल के जरिए सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों और तकनीशियनों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-स्कूलों में छुट्टी घोषित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अलर्ट के बीच बड़ा फैसला
CG-स्कूलों में छुट्टी घोषित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अलर्ट के बीच बड़ा फैसला
October 26, 2026
School Holiday: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित असर और भारी बारिश की चेतावनी के बीच दंतेवाड़ा जिले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करेंसी टॉवर की घटना से भी नहीं लिया सबक
इससे पहले वीआईपी रोड स्थित करेंसी टॉवर में एसीएस ऋचा शर्मा भी करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही थीं। उस घटना में सामने आया था कि, लिफ्ट का इमरजेंसी अलार्म काम नहीं कर रहा था और अंदर मोबाइल नेटवर्क भी नहीं मिल रहा था। खराब वेंटिलेशन और अंधेरे की वजह से उनकी तबीयत तक बिगड़ गई थी।

सिस्टम पर उठ रहे गंभीर सवाल
लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह साफ संकेत देती हैं कि, शहर के बड़े कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट मेंटेनेंस महज औपचारिकता बनकर रह गया है। दो हाई-प्रोफाइल मामलों के सामने आने के बाद अब आम लोगों में भी डर और गुस्सा बढ़ रहा है। नगर निगम और संबंधित विभागों से बिल्डिंग संचालकों पर सख्त कार्रवाई और लिफ्ट सेफ्टी ऑडिट की मांग तेज हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Transfer: छत्तीसगढ़ वन विभाग में जंबो फेरबदल, 102 रेंजर्स के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
CG Transfer: छत्तीसगढ़ वन विभाग में जंबो फेरबदल, 102 रेंजर्स के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
October 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने नहीं उठाया कोई ठोस कदम
हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है, लेकिन लगातार बढ़ते मामलों के बीच उम्मीद की जा रही है कि जिम्मेदारों पर जल्द कार्रवाई होगी और लिफ्ट सुरक्षा को लेकर सख्त नियम लागू किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Politics: साय से संगठन तक…स्मृति ईरानी ने 48 घंटे में की 12 बैठकें, छत्तीसगढ़ BJP में क्या बदलेगा?
Chhattisgarh Politics: साय से संगठन तक…स्मृति ईरानी ने 48 घंटे में की 12 बैठकें, छत्तीसगढ़ BJP में क्या बदलेगा?
October 26, 2026
Chhattisgarh BJP Politics: छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन को मजबूत करने और सरकार तथा पार्टी के बीच बेहतर तालमेल बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *