LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर में शातिर चोर गिरफ्तार: सट्टे में हार के बाद बना चोरी का मास्टरमाइंड

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाकर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन आखिरकार उसकी चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल सकी।

एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक, आरोपी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में भारी रकम गंवाने के बाद जल्दी पैसा कमाने के लिए चोरी का रास्ता अपनाया। वह एसी रिपेयरिंग के बहाने कॉलोनियों में पहुंचता था और पहले सूने मकानों की रेकी करता था, फिर मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026: राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक आरक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सूरज काछी चोरी के पैसों से महंगे सामान खरीदकर ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेत करीब 30 से 40 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी हर वारदात के बाद अपने कपड़े बदल लेता था और लोकेशन भी लगातार बदलता रहता था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। नेहरू नगर में हुई एक हालिया चोरी के सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हुई, जिसके बाद तकनीकी जांच और बाइक ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने उसे गौरेला में घेराबंदी कर दबोच लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
May 25, 2026
बिलासपुर, 24 मई 2026। जिले के कोनी थाना परिसर से वायरल हुई एक तस्वीर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले से ही जुए और सट्टेबाजी का आदी है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। चोरी के जेवरात को वह दूसरे शहरों में बेचकर नए गहने बनवाता था और फिर उन्हें फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रखकर पैसा हासिल करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
May 25, 2026
बिलासपुर, 25 मई 2026। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से शहर में हुई कई चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *